ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर पूर्णिया के बड़हरा कोठी में मची चीख-पुकार, पैतृक आवास पर मौत का मातम

PURNIA: सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर मुंबई से लेकर पटना और उनके पैतृक आवास पूर्णिया तक कोहराम मचा हुआ है। सुशांत की मौत की खबर सुन कर उनकी बड़ी मां का रो-रो कर बुरा हाल है वही

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर पूर्णिया के बड़हरा कोठी में मची चीख-पुकार, पैतृक आवास पर मौत का मातम
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PURNIA: सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर मुंबई से लेकर पटना और उनके पैतृक आवास पूर्णिया तक कोहराम मचा हुआ है। सुशांत की मौत की खबर सुन कर उनकी बड़ी मां का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं सुशांत की चचेरी बहनें बेसुध पड़ी हुई है। वहीं सुशांत के चचेरे भाई ने जो कुछ बताया उसे सुन कर कोई भी शॉक्ड हो सकता है कि आखिऱ ऐसा क्या हुआ कि सुशांत ने सुसाइड कर लिया।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पूर्णिया के बड़हरा कोठी मलडीहा स्थित पैतृक आवास पर उनके निधन की खबर सुनते ही लोगों की भीड़ जुटने लगी है। वही सुशांत सिंह की बड़ी मां का रो रो कर बुरा हाल है। सुशांत के कजन और बहन भी बेसुध पड़ी है। सुशांत सिंह की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। 

सुशांत की बड़ी मां पद्मा देवी को तो विश्वास ही नहीं हो रहा कि सचमुच उसकी मौत हो गयी है। बड़ी मां ने कहा कि कोई तो कह दे ये झूठी खबर है। वही सुशांत के चचेरे भाई पन्ना सिंह ने कहा कि अभी दो-तीन दिन पहले फोन से सुशांत के पिता से बात हुई थी। वे सब कुछ ठीक-ठाक होने की बात कह रहे थे । यहां तक कि उन्होनें सुशांत की शादी में चलने को तैयार रहने को कहा था। सुशांत की शादी नवंबर में होने वाली थी। लेकिन सुशांत के अचानक ऐसे कदम से पूरा परिवार स्तब्ध है और गम में डूब गया है।

इधर पटना स्थित सुशांत के आवास पर भी चीख-पुकार मची हुई है। पिता बार-बार बेसुध हुए जा रहा हैं। उनकी तबीयत बिगड़ गयी है। घर में पूरी तरह मातम का माहौल है। परिवार वालों के आंसू थम नहीं रहे हैं। घर पर मिलने वालों का तांता लगा हुआ है।इस बीच सुशांत सिंह राजपूत के आवास के बाहर पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है। सुशांत सिंह राजपूत का पार्थिव शरीर पटना लाने के लिए परिजन रवाना हो चुके हैं। सुशांत सिंह राजपूत के भाई और बीजेपी विधायक नीरज सिंह बबलू ने भी उनका पार्थिव शरीर पटना लाए जाने की पुष्टि की है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें