Bihar News: गश्ती में लापरवाही पाए जाने पर थाना चालक निलंबित, थानाध्यक्ष का वेतन धारित Bihar News: 5 जिलों में भीषण आंधी-बारिश की चेतावनी, समय रहते हो जाएं सतर्क Patna Top Girls School: पटना के टॉप 5 गर्ल्स स्कूल, जहां मंत्री-विधायक समेत IAS-IPS की बेटियां लेती हैं शिक्षा Bihar News: जारी हुआ पटना-गोरखपुर वंदे भारत का टाइम टेबल, किन-किन स्टेशनों पर ठहरेगी ट्रेन? जानें.. Bihar News: मानसून के आने से पहले मौसम का कहर, बिहार में 12 लोगों की मौत Bihar News: राज्य में बनेंगे 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट, न्याय की व्यवस्था अब तुरंत; खौफ में अपराधी Bihar Monsoon: मानसून का इंतजार हुआ ख़त्म, मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और भीषण बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट वैशाली में कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़खानी, केस वापस लेने का दबाव, पूरे परिवार को जान से मारने की दी धमकी पुल निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से 10 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, बकरी चराने के दौरान हादसा BIHAR: निषाद आरक्षण पर राजनीति तेज, VIP ने BJP पर जनता को बरगलाने का लगाया आरोप
07-Apr-2025 08:14 AM
By First Bihar
Rahul Gandhi: बिहार में इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में कांग्रेस में अपनी खोई हुई ताकत को एकजूट करने में लगी हुई है। इसको लेकर सांगठनिक स्तर पर कई बदलाव किए गए हैं। कुछ लोगों की भागीदारी भी पार्टी के अंदर बढ़ा दी गई है। इन तमाम चीजों के साथ ही साथ राहुल गांधी खुद भी इस चुनाव को काफी ख़ास मान कर चल रहे हैं। यही वजह है कि वह लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। ऐसे में आज एक बार फिर राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी सोमवार को एक दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बीते दो महीने के भीतर तीसरी बार बिहार आ रहे राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी पदाधिकारियों को चुनावी टिप्स देंगे। इस दौरान पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, जिलाध्यक्षों को राहुल गांधी बिहार में इस साल होनेवाले चुनाव को लेकर संगठन को और मजबूत बनाने का टास्क सौंपेंगे।
राहुल गांधी पटना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीधे बेगूसराय जाएंगे राहुल गांधी। वहां वे पार्टी की ओर से चलाए जा रहे पलायन रोको-नौकरी दो पदयात्रा में शामिल होंगें। इसके बाद बेगूसराय से पटना आने के बाद राहुल गांधी श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद राहुल सदाकत आश्रम में पार्टी नेताओं को संबोधित करेंगे।