ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन मामलों का सफल उद्भेदन.

पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत ने एक साथ तीन मामलों का खुलासा किया। कहा कि पुलिस की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और तकनीकी अनुसंधान के कारण अपराधियों तक पहुंचने में सफलता मिली है।

bihar
पुलिस की कार्रवाई
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PURNEA: पूर्णिया पुलिस को अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिले में घटित तीन अलग-अलग आपराधिक मामलों का सफल उद्भेदन किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और तकनीकी अनुसंधान के कारण अपराधियों तक पहुंचने में सफलता मिली है।


पहले मामले में 8 जनवरी को भट्ठा बाजार टीओपी पुलिस को सूचना मिली कि भानु बस स्टैंड के पास एक युवक हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना के सत्यापन के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल बरामद की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान सोनु कुमार, निवासी के.हाट थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। उसके खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


दूसरा मामला बनमनखी थाना क्षेत्र का है, जहां 22 दिसंबर की रात हथियार के बल पर पाट लदा ट्रैक्टर लूट लिया गया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनकी निशानदेही पर लूटा गया ट्रैक्टर सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


तीसरा मामला भवानीपुर थाना क्षेत्र का है, जहां 30 दिसंबर को हथियार दिखाकर टोटो चालक से मोबाइल और 16 हजार रुपये की लूट की गई थी। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर लूटी गई मोबाइल के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें