ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

पूर्णिया: परिजनों ने दी 10 लाख की फिरौती, अपहर्ताओं ने लोजपा नेता को नहीं छोड़ा, आक्रोशित लोगों ने किया जमकर हंगामा

PURNEA: LJP नेता अनिल उरांव के अपहरण के बाद अपराधियों ने 10 लाख की फिरौती की मांग की थी। जिसके बाद परिजनों ने फिरौती की रकम भी दी लेकिन अपहर्ताओं ने अनिल उरांव को नहीं छोड़ा।

पूर्णिया: परिजनों ने दी 10 लाख की फिरौती, अपहर्ताओं ने लोजपा नेता को नहीं छोड़ा, आक्रोशित लोगों ने किया जमकर हंगामा
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PURNEA: LJP नेता अनिल उरांव के अपहरण के बाद अपराधियों ने 10 लाख की फिरौती की मांग की थी। जिसके बाद परिजनों ने फिरौती की रकम भी दी लेकिन अपहर्ताओं ने अनिल उरांव को नहीं छोड़ा। जिससे गुस्साएं लोग सड़क पर उतर गये और आगजनी कर हंगामा करने लगे। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। 

लोजपा नेता के अपहरण के विरोध में आदिवासी समाज के लोगों ने शहर के गिरजा चौक, थाना चौक, डीआईजी चौक और जनता चौक को जाम कर जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया। हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया और अपहृत अनिल उरांव को बरामद कर लिए जाने का आश्वासन दिया। 


गौरतलब है कि शुक्रवार को अपहर्ताओं ने लोजपा नेता अनिल उरांव का अपहरण कर लिया था। जिसके बाद परिजनों से फिरौती के तौर पर 10 लाख रुपए मांगे थे। परिजनों ने अपहृर्ताओं द्वारा बताए गए पते पर 10 लाख रुपये बनभाग बांध के पास पहुंचा दिया गया। जहां बिना नंबर प्लेट की लाल रंग के पल्सर बाइक से दो नकाबपोश युवक आये और कैश से भरा बैग लेकर भाग खड़े हुए। फिलहाल इस मामले में पुलिस के हाथ खाली है। लोजपा नेता अनिल उरांव का अब तक पता नहीं चल पाया है। जबकि अपहर्ताओं द्वारा परिजनों को कई बार फोन किया गया बावजूद इसके पुलिस अबतक अपहर्ताओं का पता लगाने में नाकामयाब रही। 


अपहृत अनिल उरांव लोजपा आदिवासी प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह 2015 और 2020 में कटिहार जिला के मनिहारी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं । लेकिन दोनों बार उनकी हार हुई। पूर्व में पूर्णिया के  बेला रिकाबगंज पंचायत के मुखिया रह चुके हैं।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें