ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

पूर्णिया में हवाई अड्डा निर्माण जल्द होगा शुरू, जमीन अधिग्रहण की बाधा हुई दूर

PATNA: बिहार के पूर्णिया जिले और सीमांचल के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। पूर्णिया के चांदपुर में हवाई अड्डा का निर्माण अब जल्द किया जायेगा। जमीन अधिग्रहण संबंधी

पूर्णिया में हवाई अड्डा निर्माण जल्द होगा शुरू, जमीन अधिग्रहण की बाधा हुई दूर
Desk
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार के पूर्णिया जिले और सीमांचल के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। पूर्णिया के चांदपुर में हवाई अड्डा का निर्माण अब जल्द किया जायेगा। जमीन अधिग्रहण संबंधी बाधा जो काफी समय से चल रहा था वो अब दूर हो चूका है। जिसके बाद अब बहुत जल्द हवाई अड्डा का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।


उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि पूर्णिया सैन्य हवाई अड्डा से परिचालन के लिए सिविल इनक्लेव और संपर्क पथ निर्माण के लिए तय किया गया भूमि लगभग 52 एकड़ में से 34 एकड़ भूमि को अधिग्रहित किया गया है। इसे भारतीय मविमानपत्तन प्राधिकरण को बिना किसी शुल्क के ट्रांसफर करने का निर्णय किया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अंतर्गत सिविल विमानन निदेशालय ने इस 34 एकड़ जमीन का दखल प्राप्त करने के लिए विभागीय पदाधिकारी को नामित कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के इस निर्णय के बाद पूर्णिया हवाई अड्डा निर्माण की भू-अर्जन संबंधी समस्या के दूर हो जाने से अब निर्माण जल्द शुरू कर दिया जाएगा। 


वहीं, हवाई अड्डा बनने से पूर्णिया प्रमंडल समेत पूरे सीमांचल क्षेत्र के लोगों को दूर-दराज यात्रा करने में आसानी होगा। साथ ही यहां निवेशकों का आकर्षण भी बढ़ाया जाएगा। जमीन अधिग्रहण की बाधा दूर होने के बाद पूर्णिया हवाई अड्डा पर अलग से सिविल इन्कलेव, कार्गो समेत कई सुविधा दिया जाएगा। वहीं दरभंगा के बाद अब पूर्णिया में भी हवाई अड्डा के निर्माण से पूरे इलाके की तस्वीर बदल जाएगी। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Desk

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें