ब्रेकिंग
बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

पूर्णिया: कोरोना की जांच के लिए करनी पड़ रही भारी मशक्कत, भीड़ के कारण अस्पताल परिसर में घंटों बेसुध पड़ा रहा मरीज

PURNEA: कोरोना महामारी से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। कोरोना की दूसरी लहर से हालात बद से बदत्तर हो गयी है। पू

पूर्णिया: कोरोना की जांच के लिए करनी पड़ रही भारी मशक्कत, भीड़ के कारण अस्पताल परिसर में घंटों बेसुध पड़ा रहा मरीज
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PURNEA: कोरोना महामारी से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। कोरोना की दूसरी लहर से हालात बद से बदत्तर हो गयी है। पूर्णिया सदर अस्पताल की यह तस्वीर स्वास्थ्य व्यवस्था पर कई सवाल खड़ा कर रहा है। जहां एक शख्स अस्पताल परिसर में लेटा हुआ है। दरअसल यह शख्स पत्नी के साथ इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचा था लेकिन डॉक्टरों ने पहले उसे कोरोना की जांच कराने को कहा। जिसके बाद वह जांच केंद्र पर पहुंचा जहां पहले से ही लोगों की लंबी कतारे लगी थी। वह भी लाइन में लग गया लेकिन उसकी तबीयत इतनी खराब थी कि खड़ा होने में परेशानी होने लगी तब उसकी पत्नी लाइन में लगी रही। जांच केंद्र पर भारी भीड़ होने की वजह से उसका नंबर नहीं आया। थक हारकर वही लेट गया लेकिन बेसूध हालत में पड़े इस शख्स पर ना तो किसी कर्मचारी की नजर पड़ी और ना ही डॉक्टर की। ना ही किसी ने उसकी मदद की कोशिश की। 



इससे ही सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब कोरोना की जांच के लिए इतनी मशक्कत करनी पड़ रही है तो इलाज के लिए मरीजों को कितनी परेशानी झेलनी पड़ेगी। इस पीड़ित मरीज को कोरोना है या नहीं इसका पता अब तक नहीं चल पाया है। हालांकि जांच के बाद ही इस बात पुष्टि हो पाएगी। लेकिन पूर्णिया सदर अस्पताल की यह तस्वीर कई सवाल खड़े कर रहे हैं। 

 


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें