ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

2 नवंबर को पटना में पीएम मोदी का रोड शो, जारी हुआ पूरा रूट मैप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 नवंबर को पटना पहुंचेंगे, जहां वे एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य रोड शो करेंगे। रोड शो शाम 4 बजे दिनकर गोलंबर से शुरू होकर गांधी मैदान के पास उद्योग भवन तक जाएगा। बीजेपी ने आयोजन को लेकर पूरी तैयारी तेज कर दी है।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 नवम्बर को पटना आ रहे हैं। जहां एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में राजधानी पटना में भव्य रोड शो करेंगे। बिहार बीजेपी इसकी तैयारी में जुटी हुई है। 2 नवंबर को पटना में होने वाले पीएम मोदी के रोड शो का रूट मैप जारी किया गया है। पटना में शाम 4 बजे रोड शो की शुरुआत होगी। 


पटना के दिनकर गोलंबर से रोड शो शुरू होगा। दिनकर गोलंबर से नाला रोड, नाला रोड से ठाकुरबाड़ी रोड, ठाकुरबाड़ी रोड से बारी पथ, बारी पथ से बाकरगंज, बाकरगंज से गांधी मैदान के पास रोड शो उद्योग भवन पहुंचेगा। जहां पहुंचने के बाद रोड शो का समापन होगा। जिसके अगले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 नवंबर को कटिहार में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।


 एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी तारकिशोर प्रसाद के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने पीएम मोदी के कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए इस बात की दी। डीएम ने कहा कि दोपहर बाद 3 बजे प्रधानमंत्री कटिहार पहुंचेंगे। भसना के पास सभा स्थल निर्धारित किया गया है। सभा स्थल के पास ही हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें