ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

PM मोदी ने तेजस फाइटर जेट में भरी उड़ान, सामने आईं तस्वीरें; बोले- हम विश्व में किसी से कम नहीं हैं

DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक स्थित बेंगलुरु एयरबेस से काफी दिलचस्प अंदाज में तेजस फाइटर प्लेन में उड़ान भरी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने बेंगलुरु में ‘म

PM मोदी ने तेजस फाइटर जेट में भरी उड़ान, सामने आईं तस्वीरें; बोले- हम विश्व में किसी से कम नहीं हैं
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक स्थित बेंगलुरु एयरबेस से काफी दिलचस्प अंदाज में तेजस फाइटर प्लेन में उड़ान भरी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने बेंगलुरु में ‘मेक इन इंडिया’ के तहत मल्टी-रोल फाइटर जेट को मंजूरी दी है। तेजस से उड़ान भरते पीएम मोदी की तस्वीरें सामने आई हैं।


उन्होंने तेजस की मैन्यूफैक्चिरिंग हब का निरीक्षण किया है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा,  “मैं आज तेजस में उड़ान भरते हुए अत्यंत गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमारी मेहनत और लगन के कारण हम आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में विश्व में किसी से कम नहीं हैं. भारतीय वायुसेना, DRDO और HAL के साथ ही समस्त भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं.'


दरअसल, प्रधानमंत्री का ‘मेक इन इंडिया’ पर विशेष जोर है। भारत सरकार ने देश की रक्षा तैयारियों को बढ़ाने और स्वदेशीकरण के लिए कई कदम उठाए हैं, तेजस इनमें से एक है। इस विमान का पहला संस्करण साल 2016 में वायु सेना में शामिल किया गया था। फिलहाल वायु सेना के 2 स्क्वाड्रन, 45 स्क्वाड्रन और 18 स्क्वाड्रन, LCA तेजस के साथ पूरी तरह से परिचालन में हैं।


भारत सरकार ने 83 एलसीए एमके 1ए विमानों की डिलीवरी के लिए 36,468 करोड़ रुपए का ऑर्डर एचएएल को दिए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि फरवरी 2024 तक इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि एलसीए तेजस के अपडेटेड वर्जन, एलसीए एमके 2 के विकास के लिए 9000 करोड़ रुपए से अधिक की मंजूरी दी गई है।








इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें