ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

फिर साइकिल पर सवार होंगे तेजस्वी यादव, पेट्रोल-डीजल के दाम 20 रुपये नहीं घटे तो RJD पूरे बिहार में चलाएगी साइकिल

PATNA : पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों का विरोध पूरे देश में हो रहा है। कांग्रेस ने आज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बढ़ी कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बिहार के नेता प्रतिपक्ष

फिर साइकिल पर सवार होंगे तेजस्वी यादव, पेट्रोल-डीजल के दाम 20 रुपये नहीं घटे तो RJD पूरे बिहार में चलाएगी साइकिल
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों का विरोध पूरे देश में हो रहा है। कांग्रेस ने आज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बढ़ी कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ साइकिल चला कर अपना विरोध दर्ज करवाया था। अब तेजस्वी यादव ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कह दिया है कि सरकार अगर कीमतें कम नहीं करती है तो 5 जुलाई को पूरे बिहार में इसके खिलाफ 'साइकिल आंदोलन' चलाएंगे। 


तेजस्वी यादव ने एलान करते हुए कहा कि अगर 4 जुलाई तक सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल के दाम 20 रुपये नहीं घटाए तो राजद आंदोलन करेगा। उन्होनें कहा कि  5 जुलाई को राष्ट्रीय जनता दल के लोग पंचायत, ब्लॉक, प्रमंडल तक पूरे बिहार में 5 किलोमीटर साइकिल चला कर अपना विरोध दर्ज करवाएंगे। 


इससे पहले भी तेजस्वी यादव पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ साइकिल लेकर पटना की सड़क पर उतरे थे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार लोगों की जेब पर डाका डाल रही है। अगर इन्हें सबक नहीं सिखाया तो आगामी वर्षों में यह सरकार जीना मुहाल कर देगी। गरीब चौतरफा मार से त्रस्त है। लोगों के रोजगार छिन गए और अब महंगाई की मार भी झेलेंगे। घर लौटे श्रमिक काम के अभाव में फिर वापस लौट रहे हैं। एक तो राज्य सरकार का करेला कड़वा, ऊपर से केंद्र का नीम चढ़ा।


राबड़ी देवी के आवास से डाकबंगला चौराहे तक की साइकिल यात्रा के बीच में नेता प्रतिपक्ष ने अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव और कुर्छ कार्यकर्ताओं के साथ ट्रैक्टर को रस्सी में बांधकर खींचा। कुछ कार्यकर्ता ठेले पर बाइक लेकर चल रहे थे। रास्ते भर सरकार विरोधी नारे भी लगते रहे।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संवेदनहीन हो गई है। साइकिल मार्च और रस्सी से ट्रैक्टर खींचना सरकार के इसी चेहरे को दिखाने के लिए किया गया। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें