ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

बेतिया में बोले पवन सिंह, मोदी-नीतीश के नेतृत्व में हो रहा चौतरफा विकास, जदयू प्रत्याशी समृद्ध वर्मा के लिए मांगा वोट

बेतिया के मैनाटाड़ में जदयू प्रत्याशी समृद्ध वर्मा के समर्थन में भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने जनसभा की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश के नेतृत्व में हर क्षेत्र में चौतरफा विकास हो रहा है।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BETTIAH: बेतिया के मैनाटाड़ प्रखंड के रामपुर हाई स्कूल मैदान में रविवार को एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी समृद्ध वर्मा के समर्थन में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने चुनावी सभा को संबोधित किया।


चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पवन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य और देश में तेज़ी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज हर तरफ विकास की गूंज है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और जनकल्याण से जुड़े क्षेत्रों में सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं।


उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार ने गांव-गांव तक विकास पहुँचाने का काम किया है और इस विकास यात्रा को निरंतर बनाए रखने के लिए एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाना आवश्यक है। पवन सिंह ने मंच से मोदी-नीतीश की जोड़ी पर गीत गाकर उपस्थित जनसमूह से खूब तालियां बटोरीं। उन्होंने जनता से अपील किया कि वे जदयू प्रत्याशी समृद्ध वर्मा को भारी मतों से विजयी बनाकर पटना भेजें।


सभा का संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय पटेल ने किया। इस अवसर पर सांसद कौशलेंद्र कुमार, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, प्रत्याशी समृद्ध वर्मा, बिंदा प्रसाद, भागवत ठाकुर निराला, अशोक कुशवाहा, अशोक सुब्बा, और रागिनी सिंह सहित कई नेताओं ने सभा को संबोधित किया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें