ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Patna Water Metro: पटना में जल्द शुरू होने जा रहा वाटर मेट्रो, गायघाट से NIT तक हुआ ट्रायल

Patna Water Metro: पटना में जल्द ही वाटर मेट्रो और मेट्रो रेल सेवा शुरू होने वाली है। गंगा नदी में इलेक्ट्रिक वाटर मेट्रो का सफल ट्रायल किया गया है, जबकि मेट्रो रेल सेवा का ट्रायल रन पूरा हो चुका है।

Patna Water Metro
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Water Metro: बिहार की राजधानी पटना में जल्द ही लोग वाटर मेट्रो की सुविधा का आनंद उठा सकेंगे। रविवार को गंगा नदी में गायघाट से एनआईटी घाट के बीच वाटर मेट्रो का सफल ट्रायल किया गया। इस ट्रायल में कोलकाता से मंगाए गए इलेक्ट्रिक जहाज एमवी गोमधर कुंवर का उपयोग हुआ।


इस परीक्षण यात्रा में आईडब्ल्यूएआई के निदेशक अरविंद कुमार, पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक नंदकिशोर, तकनीकी विशेषज्ञ संजय वर्मा, करुणेश कुमार, नोडल पदाधिकारी सुमन यादव सहित अन्य अधिकारी सवार थे। निदेशक ने जानकारी दी कि ट्रायल सफल रहने के बाद जल्द ही दीघा से कंगन घाट के बीच वॉटर मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी।


वाटर मेट्रो परियोजना को लेकर हाल ही में राज्य सरकार और Inland Waterways Authority of India के बीच समझौता हुआ था। इसके तहत पटना में कोलकाता से एक शीशा लगे एसी इलेक्ट्रिक जहाज को लाया गया है, जिसमें 50 लोगों के बैठने और 25 यात्रियों के खड़े होकर यात्रा करने की सुविधा है। 


यह सेवा देशी-विदेशी पर्यटकों के साथ-साथ दैनिक यात्रियों को ध्यान में रखकर शुरू की जा रही है। इसके लिए गंगा में फ्लोटिंग जेटी भी बनाया जाएगा। निदेशक ने बताया कि जल्द ही इस सेवा का किराया निर्धारण कर दिया जाएगा और एक और इलेक्ट्रिक जहाज को भी कोलकाता से मंगाने की योजना है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें