ब्रेकिंग
Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियांBihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां

पटना समेत कई जिलों में आग से हाहाकार: कहीं घर तो कहीं खेत-फसल हुए खाक, जिंदा जले कई मवेशी

PATNA: गर्मी के बढ़ने के साथ ही बिहार में अगलगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. बिहार के अलग-अलग जिलों से आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. पटना, भागलपुर, मुंगेर समेत कई जिलों

पटना समेत कई जिलों में आग से हाहाकार: कहीं घर तो कहीं खेत-फसल हुए खाक, जिंदा जले कई मवेशी
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: गर्मी के बढ़ने के साथ ही बिहार में अगलगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. बिहार के अलग-अलग जिलों से आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. पटना, भागलपुर, मुंगेर समेत कई जिलों में आग लगने से घर जलकर खाक हो गए हैं. बीते 24 घंटे के अंदर राजधानी समेत कई जिलों में तबाही मची है.


बता दें राजधानी पटना में पॉल्ट्री फॉर्म में आग लगने से कई मवेशी झुलस कर मर गए. जहां बताया जा रहा है कि गर्दनीबाग थाना इलाके के अलीनगर स्थित एक चार मंजिला मकान के उपर पॉल्ट्री फॉर्म में आग लग गई. जिसमें  जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने दमकलकर्मियों को बुलाया जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. वही इस आग से फॉर्म के 20 मवेशियों के मरने की खबर है. मवेशियों के रखे चारे में अचानक से आग लग गई. वही पटना के राजीवनगर थाना क्षेत्र के नेपाली नगर स्थित महावीर कॉलोनी के पास भीषण आग लगी. 


दूसरी तरफ बेगूसराय शहर  के नागदा मोहल्ले के एक घर में आग लगने से चार मवेशी सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई. घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदा मोहल्ले की है. दरअसल शनिवार की दोपहर सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदा मोहल्ले में एक घर में  आग लग गई है। इस अगलगी में चार गाय जिंदा जल गए वही घर में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया. 


वही रोहतास जिले में फल मंदी में भीषण आग लग गई. हादसा शुक्रवार की रात विक्रमगंज थाना क्षेत्र में तेंदुनी चौक के पास का है. जहां फल मंडी में अगलगी की घटना हुई. बताया जा रहा है कि आग देखते ही देखते इतनी भीषण तरीके से फैली कि आग की लपटें काफी दूर तक देखी जा सकती थी. इस अगलगी में लाखों रुपये के सामान बर्बाद होने की सूचना मिली है. शहर अंतर्गत विक्रमगंज थाना क्षेत्र के तेंदुनी चौक के पास फल मंडी में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फल मंडी में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें