ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

बिहार में अपराधियों की अब खैर नहीं: सम्राट चौधरी ने 3 महीने का दिया अल्टीमेटम, कहा..बदमाशों को बिहार से भगाकर ही दम लूंगा

सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुरू से ही सुशासन पर जोर देते आए हैं और सरकार उसी दिशा में काम कर रही है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा, “बिहार में अपराधियों को ठीक करना, कचरा साफ करना और सफाई अभियान चलाना—फिलहाल यही मेरा मुख्य काम है।

bihar
बिहार में सुशासन की सरकार
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार सरकार में गृह मंत्री बनने के बाद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए वो लगातार बयान दे रहे हैं। आज फिर सम्राट चौधरी ने अपराधियों को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि अपराधी तो भाग ही रहे हैं और जो बचे हुए हैं उन सबको 3 महीने में भगा दूंगा। 


उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुरू से ही सुशासन पर जोर दिये हैं और उसी पर हम काम कर रहे हैं। एक कार्यक्रम में डिप्टी सीएम व गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में अपराधी को ठीक करना, कचरा साफ करना और सफाई अभियान चलाना मेरे पास अभी यही एक काम है, बाकी का काम तो करता ही हूं।


सम्राट चौधरी ने कहा कि अब तो कुछ कचरा साफ भी हो रहा है। कुछ लोग भाग भी गए हैं। और कुछ लोग अब भागना भी शुरू कर दिया है। जो नहीं भागा है उसे अगले तीन महीने में पक्का भगा दूंगा। लोगों को सुशासन की सरकार चाहिए। बिहार को भी सुशासन चाहिए। इसके लिए अपराधियों को बिहार से भागना जरूरी है, यही मेरा काम है। मैं बिहार से अपराधियों को पूरी तरह भगाकर ही दम लूंगा।  

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें