ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

पटना समेत राज्य के कई जिलों में आज जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल

PATNA: बिहार में मानसून के पूरी तरह से एक्टिव होने के बाद राज्य के तकरीबन सभी जिलों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी से

पटना समेत राज्य के कई जिलों में आज जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में मानसून के पूरी तरह से एक्टिव होने के बाद राज्य के तकरीबन सभी जिलों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मानसून के जोर पकड़ने के कारण राज्य में अच्छी बारिश हो रही है। गुरुवार को भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग की तरफ से सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया और कटिहार में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है और इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि राजधानी पटना, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, भोजपुर, बक्सर, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश की संभावना जताई है और इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।


इससे पहले बुधवार को राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में मध्यम दर्जे की बारिश हुई। राज्य के 23 जिलों में सौ मिलीमिटर से अधिक बारिश हुई है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। जुलाई महीने की शुरुआत से ही लगातार हो रही बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। धान के बीज खेतों में गिराए जा रहे हैं और कृषि कार्य में तेजी आ गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें