ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

जारी रहेगा सर्दी का सितम, 23 जनवरी तक कोहरे से नहीं मिलेगी राहत

PATNA : जनवरी महीने में राजधानी पटना समेत पूरे बिहार के लोग सर्दी का सितम झेल रहे हैं। गुरुवार की सुबह भी जबरदस्त कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल बिहार में मौसम पर

जारी रहेगा सर्दी का सितम, 23 जनवरी तक कोहरे से नहीं मिलेगी राहत
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : जनवरी महीने में राजधानी पटना समेत पूरे बिहार के लोग सर्दी का सितम झेल रहे हैं। गुरुवार की सुबह भी जबरदस्त कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल बिहार में मौसम पर यही मिजाजी जारी रहेगा। 23 जनवरी से पहले ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। बुधवार की रात कुहासे के कारण विजिबिलिटी 10 मीटर से कम रही और आज गुरुवार को भी हाल ऐसा ही है। 


उत्तर पश्चिमी दिशा से बर्फीली हवाओं के चलने के कारण और पुरवा हवाओं का जोर होने से सुबह से शाम तक के ठंड की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने जो अपडेट जारी किया है उसके मुताबिक 22 जनवरी तक सुबह के ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। दिन चढ़ने के साथ कोहरा छटेगा। अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक के नीचे गिरने की संभावना जताई गई है। शुक्रवार से मौसम में थोड़ा बदलाव हो सकता है क्योंकि सुबह के पूर्वी इलाके में हवा का रुख बदलेगा। हालांकि 22 जनवरी से पर्वतीय इलाकों में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के आसार हैं। 


पिछले 24 घंटों में राज्य के ज्यादातर इलाके में कोहरे की स्थिति बनी रही। गया, पटना, पूर्णिया समेत ज्यादातर शहरों में विजिबिलिटी न्यूनतम स्तर पर रही। हालांकि पटना में धूप निकलने से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है जबकि न्यूनतम तापमान 1 डिग्री नीचे गया है। गया को छोड़कर बाकी शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से बना हुआ है।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें