ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?

पटना समेत बिहार के 25 जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

PATNA : बिहार में मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की ट्रफ रेखा के कारण ऐसा सिस्टम बन रहा है जिससे अगले 24 घंटे बिहार के

पटना समेत बिहार के 25 जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की ट्रफ रेखा के कारण ऐसा सिस्टम बन रहा है जिससे अगले 24 घंटे बिहार के 25 जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे. बिहार के दक्षिण पूर्व के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. 


मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि पटना सहित अन्य 25 जिलों में एक दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. जबकि दक्षिण पूर्व यानी भागलपुर, बांका और मुंगेर सहित कई जिलों में भारी बारिश का सिस्टम बन रहा है.



मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से होते हुए कम दबाव का क्षेत्र झारखंड, बिहार होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ प्रवाहित हो रहा है. इस सिस्टम के साथ ही साइक्लोन सर्किल का क्षेत्र भी बंगाल की खाड़ी से होते हुए बिहार के तटवर्ती क्षेत्रों तक फैला हुआ है. इसके असर से पूर्वी-पश्चिम चंपारण, सारण, सिवान, गोपालगंज सहित 8 जिलों में तेज हवा के साथ वज्रपात और मध्य स्तर की बारिश की संभावना है. 


बिहार के दक्षिण-पूर्व स्थित भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, खगड़िया में 48 घंटे तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. इस दौरान पटना, गया, बेगूसराय, बक्सर, किशनगंज, अररिया. पूर्णिया, कटिहार सहित 25 जिलों में आसमान पर बादल छाए रहेंगे. कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक गंगानगर, नरनौल, वाराणसी, गया, त्रिपुरा होते हुए बंगाल की खाड़ी की तरफ दक्षिण-पूर्व से उत्तर पूर्व की तरफ जाने वाली ट्रफ रेखा की वजह से बिहार में मौसम में परिवर्तन दिख रहा है. इस मौसमी सिस्टम से ही बिहार के दक्षिण-पूर्व स्थित भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, खगड़िया में 48 घंटे तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान दिख रहा है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें