ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Patna News: गांधी मैदान के पास शिफ्ट होगा पटना सदर अंचल कार्यालय, जानें अब कहां होगा संचालित

Patna News: पटना सदर अंचल कार्यालय जल्द ही गांधी मैदान स्थित पुराने भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इससे पहले कुम्हरार में अंचल सह प्रखंड भवन तैयार होने तक दोनों कार्यालय वहीं संचालित हो रहे थे।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: पटना सदर अंचल कार्यालय जल्द ही गांधी मैदान स्थित पुराने भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इससे पहले कुम्हरार में अंचल सह प्रखंड भवन तैयार होने तक दोनों कार्यालय वहीं संचालित हो रहे थे। नए साल से सदर अंचल क्षेत्र के लोगों को कुम्हरार जाने की जरूरत नहीं होगी, जिससे उन्हें काफी सुविधा मिलेगी।


पाटलिपुत्र अंचल कार्यालय का अस्थायी भवन राजीवनगर थाने के पास, कर्पूरी भवन के सामने बनाया जा रहा है। यहां पहले पुराना राजीवनगर थाना संचालित होता था, जिसे तोड़कर अंचल कार्यालय का भवन बनाया जा रहा है। आने वाले दिनों में आशियाना-दीघा रोड पर पाटलिपुत्र अंचल कार्यालय का स्थायी भवन तैयार होगा।


सदर अंचल के अलावा दीदारगंज अंचल कार्यालय भी शीघ्र ही सबलपुर में शिफ्ट होगा। इसके लिए दो एकड़ जमीन आवंटित की गई है। पाटलिपुत्र अंचल कार्यालय के लिए आशियाना-दीघा रोड पर आवास बोर्ड की दो एकड़ जमीन चिन्हित की गई है।


अगस्त 2024 में सदर अंचल का कागज पर बंटवारा हो गया था। इसके बाद से करीब 16 महीने तक कुम्हरार स्थित अंचल सह प्रखंड कार्यालय में ही चारों अंचल कार्यरत रहे। अब यह पहल की जा रही है कि संबंधित अंचल क्षेत्र में कार्यालय शिफ्ट किया जाए।


साथ ही, पाटलिपुत्र, राजीव नगर, दीघा, आशियाना नगर, जगदेव पथ और अन्य सड़कों का नवनीकरण भी किया जाएगा। कुम्हरार में अब भी पटना सिटी अंचल और सदर प्रखंड कार्यालय संचालित होंगे। इस बदलाव से नागरिकों को अंचल से संबंधित कामों में आसानी होगी और सरकारी सेवाओं तक पहुंच अधिक सहज बनेगी। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें