ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

वाहन जांच के दौरान 2.885 KG चांदी और 4 लाख कैश बरामद, दो गिरफ्तार

पटना पुलिस के विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दीघा थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। जेपी सेतु के पास स्कॉर्पियो वाहन से 2.885 किलो चांदी का पायल और 4 लाख रुपये नकद बरामद किए गए, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना पुलिस ने विधि-व्यवस्था संधारण और अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देश पर जिले के विभिन्न इलाकों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।


इसी क्रम में 13 दिसंबर 2025 को दीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत जेपी सेतु, दीघा टीओपी के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 2.885 किलोग्राम चांदी और ₹4,00,000 नकद बरामद किया गया।


पुलिस द्वारा जब वाहन सवारों से बरामद चांदीनुमा पदार्थ और नकद राशि के संबंध में वैध कागजात मांगे गए, तो वे कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया और स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया।


पुलिस का मानना है कि बरामद सामग्री के स्रोत और इसके संभावित आपराधिक नेटवर्क से जुड़े होने की गहन जांच की जा रही है। मामले में आगे विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि-व्यवस्था–02), पटना मो. मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें