ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Patna News: PMCH में उतरेंगे हेलीकाप्टर, आ गया फाइनल डेट; जानिए कैसे काम करेगी यह नई सुविधा

Patna News: राजधानी पटना में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। विकसित पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) के पहले चरण में तैयार किए गए नए अत्याधुनिक भवन में इमरजेंसी और इनडोर सेवाएं 18 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगी।

 Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: राजधानी पटना में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। विकसित पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) के पहले चरण में तैयार किए गए नए अत्याधुनिक भवन में इमरजेंसी और इनडोर सेवाएं 18 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगी। अस्पताल प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि इस तारीख से मेडिकल इमरजेंसी, पीकू (Pediatric Intensive Care Unit), नीकू (Neonatal Intensive Care Unit) और अन्य विभागों को चरणबद्ध तरीके से नए हॉस्पिटल ब्लॉक के टावर-1 और टावर-2 में शिफ्ट किया जाएगा।


इससे पहले प्रशासन द्वारा 21 जुलाई, 15 अगस्त और 15 सितंबर को शिफ्टिंग की तिथि तय की गई थी, लेकिन हर बार तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से इसे टालना पड़ा। अब सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अस्पताल अधीक्षक डॉ. आई.ए.एस. ठाकुर ने पुष्टि की है कि इस बार तय तारीख पर शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।


नए पीएमसीएच भवन को अंतरराष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें 65 ऑटोमेटेड आईसीयू बेड, 44 पोस्ट-आईसीयू बेड, 100 प्राइवेट रूम, 10 डीलक्स रूम और 2 सुइट रूम शामिल हैं। भवन की सबसे बड़ी विशेषता है हेलिपैड की सुविधा, जिससे गंभीर मरीजों को एयर लिफ्ट कर सीधे अस्पताल में लाया जा सकेगा।


इसके अलावा, अस्पताल में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, हाइटेक मॉनिटरिंग सिस्टम, कंप्यूटरीकृत नर्सिंग स्टेशन, सीसीटीवी निगरानी, फायर सेफ्टी उपकरण और वृहद वेटिंग एरिया जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। प्रत्येक वार्ड में मरीजों की प्राइवेसी के लिए ब्लू कर्टेन्स, चौड़े गलियारे और बेहतर प्रकाश व्यवस्था की गई है, जिससे मरीजों और परिजनों को एक स्वच्छ और आरामदायक माहौल मिलेगा।


अस्पताल प्रशासन के अनुसार, नए भवन में सुचारु संचालन के लिए लिफ्टमैन, टेक्नीशियन और मेंटेनेंस स्टाफ की सभी कमी पूरी कर ली गई है। साथ ही स्टाफ रोस्टर भी तैयार कर लिया गया है ताकि आपातकालीन सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित हो सकें। डॉक्टर्स का कहना है कि चूंकि भवन का संचालन अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित है, इसलिए अतिरिक्त तकनीकी कर्मचारियों की आवश्यकता होगी। इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।


प्रशासन का कहना है कि नया भवन न केवल मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया गया है बल्कि यह राज्य सरकार के स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। अब मरीजों को उपचार के दौरान उन्नत तकनीक, स्वच्छ वातावरण और तेज सेवा प्रणाली का लाभ मिलेगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें