ब्रेकिंग
बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

पटना: NMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, अस्पताल में पुलिस बल मिलने के आश्वासन के बाद काम पर लौटे जूनियर डॉक्टर

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां NMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गयी है। अस्पताल के अधीक्षक ने हर शिफ्ट में 20 पुलिसकर्मियों की मांग की। जिस पर संज्

पटना: NMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, अस्पताल में पुलिस बल मिलने के आश्वासन के बाद काम पर लौटे जूनियर डॉक्टर
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां NMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गयी है। अस्पताल के अधीक्षक ने हर शिफ्ट में 20 पुलिसकर्मियों की मांग की। जिस पर संज्ञान लेते हुए सरकार ने दोपहर तक पुलिस बल मिलने का आश्वासन दिया। सरकार की तरफ से मिले आश्वासन के बाद जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया। 


राजधानी पटना के एकमात्र कोविड हॉस्पिटल एनएमसीएच में स्वास्थ्य सेवाएं कल देर शाम से बाधित थी। मरीजों के परिजनों के गुस्से का शिकार होने के बाद जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गये थे। गौरतलब है कि जूनियर डॉक्टर लगातार सरकार से सुरक्षा की मांग कर रहे थे। एनएमसीएच में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया था। 



जूनियर डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बीती रात ही पहल की थी और एसएसपी को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने के लिए निर्देश दिया था। जब तक एनएमसीएच में पुलिस बल की तैनाती नहीं हो जाती जूनियर डॉक्टर तब तक काम पर वापस नहीं लौटना चाह रहे थे। अस्पताल के अधीक्षक ने भी हर शिफ्ट में 20 पुलिसकर्मियों की मांग सरकार से की थी। डॉक्टरों की इस मांग को सरकार ने संज्ञान में लिया और पुलिस बल मिलने का आश्वासन दिया तब जाकर जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया।









इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें