ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

बिहार में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड.. पटना समेत राज्य के 11 जिलों में हीट वेव की चेतावनी

PATNA : बिहार में गर्मी का सितम जारी है. इस बीच कई जिलों में लगातार लू चल रही है. लू और गर्म हवाओं से आम जन जीवन पर असर पड़ रहा है. इधर मौसम विभाग ने गुरुवार से पटना सहित 11 जि

बिहार में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड.. पटना समेत राज्य के 11 जिलों में हीट वेव की चेतावनी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में गर्मी का सितम जारी है. इस बीच कई जिलों में लगातार लू चल रही है. लू और गर्म हवाओं से आम जन जीवन पर असर पड़ रहा है. इधर मौसम विभाग ने गुरुवार से पटना सहित 11 जिलों में हीट वेब की चेतावनी जारी की है. गुरुवार को राज्य के 11 जिलों रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, भोजपुर, बक्सर, पटना, नालंदा, शेखपुरा, अरवल और नवादा जिले में हीट वेब रहने की संभावना है.


इसके अलावा आज भी कई जिलों में लू का प्रकोप जारी रहेगा. बुधवार को रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, भोजपुर और बक्सर जिले में हीट वेब की स्थिति रहेगी. गर्मी में अधिक गर्मी का रिकॉर्ड भी इस सीजन में टूटने की संभावना है. मंगलवार को राजधानी का तापमान सोमवार की तुलना में 1.6 डिग्री बढ़ गया. मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री रहा. राज्य का सर्वाधिक औरंगाबाद में सबसे अधिक 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ.


हीट वेव और गर्मी से बचने के लिए सरकार द्वारा भी गाइड लाइन जारी किए गए हैं, साथ ही अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है. अभी तक ठंडी हवाओं, मौसम की आंखमिचौनी के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव से लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिल रही थी लेकिन आने वाले कुछ दिन फिर से लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें