ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: प्रेस की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 2 धराए Bihar News: बिहार के इस जिले में लापरवाह कर्मियों पर गिरी गाज, डीएम के औचक निरीक्षण में कई धराए Bihar News: छठ-दिवाली पर घर आना होगा मुश्किल, अभी से आसमान छू रहे हवाई जहाज के किराए Bihar Crime News: पत्नी और साली ने इतना किया प्रताड़ित, परेशान युवक ने उठा लिया बड़ा कदम Bihar Crime News: पत्नी और साली ने इतना किया प्रताड़ित, परेशान युवक ने उठा लिया बड़ा कदम Bihar News: गश्ती में लापरवाही पाए जाने पर थाना चालक निलंबित, थानाध्यक्ष का वेतन धारित Bihar News: 5 जिलों में भीषण आंधी-बारिश की चेतावनी, समय रहते हो जाएं सतर्क Patna Top Girls School: पटना के टॉप 5 गर्ल्स स्कूल, जहां मंत्री-विधायक समेत IAS-IPS की बेटियां लेती हैं शिक्षा Bihar News: जारी हुआ पटना-गोरखपुर वंदे भारत का टाइम टेबल, किन-किन स्टेशनों पर ठहरेगी ट्रेन? जानें.. Bihar News: मानसून के आने से पहले मौसम का कहर, बिहार में 12 लोगों की मौत

TRANSPORT DEPARTMENT BIHAR: परिवहन विभाग ने की 3683.59 करोड़ की राजस्व वसूली, सबसे अधिक बाइक और स्कूटी का हुआ निबंधन

परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी ने इस उपलब्धि के लिए विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। कहा कि यह पूरी टीम की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि हम लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

BIHAR

03-Apr-2025 06:45 PM

By First Bihar

TRANSPORT DEPARTMENT BIHAR: परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 3684 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली की है। वर्ष 2023-24 में 3351 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली हुई थी, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक राजस्व की वसूली हुई है। 


परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी ने इस उपलब्धि के लिए विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं परिवहन विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देती हूं। यह पूरी टीम की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि हम लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। हमारा लक्ष्य आने वाले वर्षों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुलभ, कुशल और पारदर्शी बनाना है। राजस्व वसूली यह दर्शाती है कि हमारी परिवहन व्यवस्था अधिक पारदर्शी, प्रभावी और तकनीक-सक्षम है।


परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि परिवहन विभाग की 3684 करोड़ रुपये की  राजस्व वसूली यह दर्शाती है कि हमारी परिवहन व्यवस्था अधिक पारदर्शी, प्रभावी और तकनीक-सक्षम हो रही है। कर चोरी पर प्रभावी नियंत्रण, डिजिटल भुगतान प्रणाली और त्वरित सेवाओं के माध्यम से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि संभव हुई है। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों के लिए मैं बधाई देता हूं। हम आगामी वर्षों में भी इसी ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए राज्य के परिवहन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


लगातार हो रही है राजस्व में वृद्धि

राजस्व वृद्धि के मामले में परिवहन विभाग लगातार आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2017-2018 में परिवहन विभाग द्वारा 1624 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई थी। इस तरह 7 वर्षों में राजस्व का आंकड़ा 3684 करोड़ तक पहुंच गया है। यह उपलब्धि कर चोरी पर प्रभावी नियंत्रण, सख्त मॉनिटरिंग और त्वरित सेवाओं के कारण संभव हो पाई है।


वाहनों के निबंधन में 5 फीसदी की वृद्धि

राज्य में वाहनों के निबंधन में 2023-2024 की तुलना में 2024-25 में 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2024-2025 में कुल 13 लाख 82 हजार 102 वाहनों का निबंधन किया गया, जबकि 2023-24 में यह संख्या 13 लाख 19 हजार 406 थी। 


सबसे अधिक मोटरसाइकिल/स्कूटर का निबंधन

2024-25 में निबंधित वाहनों में सबसे अधिक संख्या मोटरसाईकिल और स्कूटर की रही। कुल 10 लाख 90 हजार 69 मोटरसाइकिल/स्कूटर का निबंधन हुआ है। इसके अलावा 77 हजार 867 मोटर कार, 74 हजार 426 ई रिक्शा, 37 हजार 784 थ्री व्हीलर (पैसेंजर), 16 हजार 350 मोपेड का निबंधन हुआ है।


2494 बसों का हुआ निबंधन 

राज्य में बसों के निबंधन में भी वृद्धि हुई है। वर्ष 2024-25 में 2494 बस, 411 ओमिनी बस, 19955 कृषि ट्रैक्टर एवं 14514 व्यावसायिक ट्रैक्टर का निबंधन किया गया है। मैक्सी कैब में पिछले वितीय वर्ष की तुलना में 56 प्रतिशत अधिक निबंधन हुआ है। 


परिवहन विभाग: राजस्व के मुख्य स्रोत

- रजिस्ट्रेशन शुल्क

- लाइसेंस शुल्क

- परमिट

- वाहनों पर शमन

- ट्रेड टैक्स

- चेक पेास्ट

- मनपसंद निबंधन संख्या हेतु शुल्क

- ई डिटेक्शन सिस्टम द्वारा ई चालानिंग


राजस्व वृद्धि के मुख्य कारक

- ओवरलोडिंग और कर चोरी पर प्रभावी नियंत्रण

- परिवहन नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

- ऑनलाइन टैक्स भुगतान प्रणाली (ओग्रास) का सफल क्रियान्वयन

- रियल टाइम डेटा मॉनिटरिंग और विश्लेषण

- त्वरित वाहन निबंधन प्रक्रिया