ब्रेकिंग
रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडरामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंड

Tej Pratap Yadav : तेज प्रताप यादव ने जताई देशसेवा की तत्परता...पायलट की ट्रेनिंग देश के नाम, जरूरत पड़ी तो दूंगा जान!

Tej Pratap Yadav : भारत द्वारा आतंकियों पर एयर स्ट्राइक के बाद तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर देशभक्ति से भरा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पायलट की ट्रेनिंग ली है और जरूरत पड़ने पर देश के लिए जान भी कुर्बान कर सकते हैं।

तेज प्रताप यादव, पायलट ट्रेनिंग, ऑपरेशन सिंदूर, भारत एयर स्ट्राइक, पाकिस्तान, देशभक्ति बयान, RJD नेता, Tej Pratap Yadav, pilot training, Indian Air Strike, Pakistan Strike, Operation Sindoor, national
तेज प्रताप यादव की तस्वीर
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Tej Pratap Yadav :  भारत द्वारा पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किए जाने के बाद देशभर में जोश का माहौल है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने देशसेवा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।


तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि पायलट की ट्रेनिंग अगर देश के काम आ सकती है तो, मैं तेज प्रताप यादव हर समय देश की सेवा के लिए तत्पर हूँ। आपके जानकारी के लिए बता दूँ कि मैंने भी पायलट की ट्रेनिंग ले रखी है और देश के लिए मेरी जान भी चली जाए तो अपने आपको भाग्यशाली समझूंगा। जय हिंद। इस भावुक पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव के बयान की जमकर चर्चा हो रही है। उनके समर्थक इसे देशभक्ति की मिसाल बता रहे हैं।


ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना का करारा जवाब

गौरतलब है कि भारतीय सेना ने बुधवार तड़के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और POK में आतंकवादियों के नौ ठिकानों को मिसाइलों से निशाना बनाया। सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया। हमले में लश्कर का मरकज तैयबा (मुरीदके), जैश का मरकज सुभान अल्लाह (बहावलपुर), हिजबुल का महमूना जोया फैसिलिटी (सियालकोट) और मुजफ्फराबाद में स्थित लश्कर का कैंप शामिल है।


जनता में जोश, नेताओं का समर्थन

भारत की इस कड़ी कार्रवाई से देशवासियों में गर्व और आत्मविश्वास का माहौल है। सोशल मीडिया पर कई नेता और आम नागरिक भारतीय सेना के साहस की सराहना कर रहे हैं। तेज प्रताप यादव का यह बयान भी इस उत्साह में और इजाफा कर रहा है।


इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें