PATNA: जनशक्ति जनता दल ने सोमवार की शाम दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया। पार्टी की तरफ से आयोजित इस इफ्तार पार्टी में जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा।
तेजप्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जनशक्ति जनता दल के तरफ से इफ्तार पार्टी का आयोजन शंकर जी ने किया। जिसमें शामिल होने के लिए उन्होंने मुझे न्योता दिया था। उन्होंने कहा कि इफ्तार पार्टी में सम्मलित होना है तो हम आए हैं। उन्होंने कहा कि नेता वही है जो सबको साथ लेकर चले। नेता को तो सबको साथ ही लेकर चलना चाहिए। सभी धर्म और सभी सम्प्रदाय के लोगों को साथ लेकर चलना चाहिए।
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर तेजप्रताप ने कहा कि नीतीश कुमार को आउट होने का मन कर रहा होगा तभी ना आउट हो रहे हैं। मीडिया ने पूछा कि आपके अनुसार बिहार का मुख्यमंत्री अब कौन बनेगा? तो मीडिया के इस सवाल पर तेजप्रताप कहने लगे कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा नहीं बनेगा यह हम कैसे बता सकते हैं। यह बात तो डबल इंजन ही बताएगा।
तेजप्रताप ने आगे कहा कि बिहार में बदलाव के लिए जनता ने वोट दिया था लेकिन बदलाव कहीं नजर नहीं आ रहा है। बिहार को बदलते-बदलते नीतीश कुमार खुद ही बदल गये। अब वो मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़कर दिल्ली जा रहे हैं। वही निशांत के राजनीति में एंट्री पर तेजप्रताप बोले कि निशांत को शुरू से ही आना था। वो राजनीति में आ गये। अब जिसको मन करेगा जो जो करेगा वहां जाएगा।





