ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

बिहार विधानमंडल परिसर की सुरक्षा बढ़ी, शीतकालीन सत्र को लेकर धारा 144 लागू

PATNA : सोमवार यानी 29 नवंबर से शुरू होने वाले बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। मानसून सत्र के मद्देनजर अब बिहार विधान मंडल परिसर के आसपास

बिहार विधानमंडल परिसर की सुरक्षा बढ़ी, शीतकालीन सत्र को लेकर धारा 144 लागू
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : सोमवार यानी 29 नवंबर से शुरू होने वाले बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। मानसून सत्र के मद्देनजर अब बिहार विधान मंडल परिसर के आसपास धारा 144 लागू रहेगी। धारा 144 लागू होने के कारण विधानसभा के आसपास 200 मीटर के दायरे में किसी भी तरह की भीड़ को इकट्ठे होने की इजाजत नहीं होगी। साथ ही साथ कोई भी प्रदर्शन और जुलूस से इस इलाके में नहीं हो पाएगा। 


आपको बता दें कि बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू होकर 3 दिसंबर तक चलेगा। सत्र बेहद छोटा है लेकिन विधानमंडल की सुरक्षा प्रशासन के लिए एक चुनौती होती है। ऐसे में पटना के डीएम और एसएसपी ने विधान मंडल परिसर की सुरक्षा की समीक्षा की है। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए शीतकालीन सत्र के दौरान 30 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 50 पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ 50 पुलिस के जवान भी विधानसभा परिसर और उसके आसपास तैनात रहेंगे। 


पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने शुक्रवार को विधानसभा में सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले अधिकारियों और मजिस्ट्रेट की संयुक्त तौर पर ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्हें यह बताया गया कि विधानमंडल में आने वाले माननीय के साथ किस तरह से पेश आना है। प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन हो और साथ ही साथ सुरक्षा में कोई चूक ना हो यह भी सुनिश्चित करना होगा। विधानमंडल के गेट पर तैनात अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि पूरी जांच प्रक्रिया के बाद ही किसी को भी अंदर आने की अनुमति दी जाए। अंदर प्रवेश पाने वालों के पास वैलिड आईडी कार्ड होना भी जरूरी है।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें