ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME: जहानाबाद में दिनदहाड़े 2.80 लाख की लूट, बैंक से पैसे निकालने गई महिला को बनाया निशाना Bhojpur News: अजय सिंह ने जन्मदिन पर 18 गांवों के खिलाड़ियों के बीच खेल किट का किया वितरण, युवाओं में दिखा भारी उत्साह Bhojpur News: अजय सिंह ने जन्मदिन पर 18 गांवों के खिलाड़ियों के बीच खेल किट का किया वितरण, युवाओं में दिखा भारी उत्साह Life Style: बच्चों को जरूरत से ज्यादा मीठा खिलाना पड़ सकता है भारी, हो सकती है यह गंभीर समस्या पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से मचा हड़कंप, 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत, 6 की हालत गंभीर Viral Video: चलती बाइक पर रोमांस कपल को पड़ा भारी, पुलिस ने काट दिया भारी भरकम चालान; वीडियो वायरल Viral Video: चलती बाइक पर रोमांस कपल को पड़ा भारी, पुलिस ने काट दिया भारी भरकम चालान; वीडियो वायरल Bihar News: शिक्षक का शव बंद कमरे से बरामद, तलाक के बाद से बढ़ गया था अकेलापन और तनाव Bihar News: शैक्षणिक हब के रूप में विकसित होगा बिहार का यह जिला, एस.सिद्धार्थ ने बताया सरकार का प्लान मुंह में मधुमक्खी जाने से गई थी संजय कपूर की जान, जानें... ऐसी हालत में करना चाहिए कौन सा काम?

बिहार में भीषण गर्मी का सितम: औरंगाबाद में पारा 46.2 डिग्री पार, पटना के संपतचक में 45.7 °C, रात में बारिश होने की संभावना

सबसे ज्यादा तापमान औरंगाबाद के कुटुंबा में 46.1 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद के ही वारुण में 46 डिग्री, अरवल में 45.8 डिग्री और पटना के संपतचक इलाके में 45.7 डिग्री तापमान दर्ज की गयी।

bihar

26-Apr-2025 08:07 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोग इन दिनों खासे परेशान हैं। 26 अप्रैल को भी प्रदेश के अधिकांश भागों में लू एवं भीषण गर्मी से लोग दिनभर परेशान रहें। बिहार मौसम सेवा केंद्र द्वारा जारी चार्ट के अनुसार अरवल, औरंगाबाद, बक्सर, पटना, जहानाबाद, कैमूर, रोहतास, गया, नालंदा, नवादा, जमुई एवं शेखपुरा जिलों में 45 डिग्री से ज्यादा आज तापमान दर्ज किया गया है। 


बिहार में सबसे ज्यादा तापमान 5 जगहों पर देखने को मिली। सबसे ज्यादा तापमान औरंगाबाद के कुटुंबा में 46.1 डिग्री सेल्सियस और औरंगाबाद के ही वारुण में 46 डिग्री दर्ज की गयी। वही अरवल जिले में 45.8 डिग्री सेल्सियस तापमान और पटना के संपतचक इलाके में 45.7 डिग्री तापमान दर्ज की गयी। वही गया के इमामगंज में 45.6 डिग्री शनिवार 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 


वही मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 अप्रैल की रात से प्रदेश के मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है। वही 28 अप्रैल को भी तेज आंधी-बारिश की संभावना जतायी गयी है। इसके लिए मौसम विभाग ने जिलों की लिस्ट के साथ रेड अलर्ट जारी किया है। 


28 अप्रैल को कैमूर (भभुआ), रोहतास, मधुबनी, बांका, जमुई, गया, भोजपुर, पटना, जहानाबाद, नालंदा, अरवल, औरंगाबाद,बक्सर, गोपालगंज, खगड़िया, लखीसराय, मुजफ्फरपु, नवादा, समस्तीपुर.सीवान, वैशाली , शेखपुरा,सारण और पश्चिमी चंपारण में तेज आंधी-बारिश की संभावना जतायी गयी है। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को सचेत रहने को कहा है।