ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

ममता बनर्जी पर संजय जायसवाल ने बोला बड़ा हमला: कहा-बंगाल को खत्म कर देंगी रावण और सूर्पनखा की मां

बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें रावण और सूर्पनखा के गुण हैं और उन्होंने बंगाल को समाप्त करने का बीड़ा उठा लिया है।

bihar
ममता बनर्जी रावण-सूर्पनखा की मां
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पूर्व बिहार प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है। अपने संसदीय क्षेत्र बेतिया दौरे के दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ममता बनर्जी में रावण और उसकी बहन सूर्पनखा दोनों के गुण हैं और वह इन दोनों की “मां” के रूप में बंगाल को समाप्त करने का बीड़ा उठा चुकी हैं।


संजय जायसवाल ने आगे कहा कि जिन्हें भी भारत और भारतीय संस्कृति से प्रेम है, उन्हें ममता बनर्जी नापसंद हैं। उन्होंने बंगाल से हिंदुओं को भगाने और विदेशी नागरिकों को बसाने का काम किया है। ममता बनर्जी की इस नीति के कारण वे उन सभी लोगों को बुरी लगेंगी जो देशभक्ति और सनातन संस्कृति में विश्वास रखते हैं।


उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने देश की संस्कृति और हित के प्रति कोई संवेदना नहीं दिखाई है और उनका उद्देश्य केवल बंगाल को नुकसान पहुंचाना है। उन्होंने ममता दीदी को बुराई के प्रतीक रावण और उसकी बहन सूर्पनखा की मां बता दिया। संजय जायसवाल ने कहा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को समाप्त का जिम्मा उठा लिया है। उन्हें देश की सनातन संस्कृति से कोई मतलब नहीं है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें