ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

साल के अंतिम दिन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खगड़िया में होटल के बाथरूम से 13 लाख का गांजा और हेरोइन बरामद, मधुबनी में नेपाली करेंसी जब्त

KHAGARIA/MADHUBANI: साल के अंतिम दिन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। खगड़िया में 13 लाख रुपये का गांजा और 200 ग्राम हेरोइन के साथ 4 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। होटल के ब

bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KHAGARIA/MADHUBANI: साल के अंतिम दिन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। खगड़िया में 13 लाख रुपये का गांजा और 200 ग्राम हेरोइन के साथ 4 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। होटल के बाथरूम में गांजा छिपाकर रखा हुआ था जिसे नए साल के जश्न में इस्तेमाल करना था लेकिन खगड़िया पुलिस ने इस पर पानी फेर दिया। वही दूसरी कार्रवाई मधुबनी जिले में पुलिस ने की है जहां अंतर्राष्ट्रीय सीमा से 9 लाख ,98 हजार रुपया जब्त किया गया है। 


सबसे पहले बात मधुबनी की करते हैं जहां यह कार्रवाई 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के सीमा क्षेत्र में दिनांक 30/12/2025 को रात्रि लगभग 2120 बजे नियमित नाका ड्यूटी के दौरान सीमा चौकी जानकीनगर के कार्यक्षेत्र में नेपाली मुद्रा की बड़ी जब्ती की गई। यह कार्रवाई सरितागाछी क्षेत्र में, निकटतम सीमा स्तंभ संख्या 277/02 के पास, भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 50 मीटर भारत की ओर की गई। घटना स्थल के निर्देशांक N–26.663111 एवं E–86.039701 हैं।


 प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि उक्त नेपाली मुद्रा भारत से नेपाल की ओर अवैध रूप से ले जाई जा रही थी। अभिरक्षा में लिए गए व्यक्ति से आवश्यक पूछताछ की गई तथा जब्त की गई नेपाली मुद्रा को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु LCS कस्टम, जयनगर को सुपुर्द किया गया है, जहाँ प्रकरण प्रक्रियाधीन है।कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को अभिरक्षा में लिया गया, जिनके पास से निम्नलिखित नेपाली मुद्रा बरामद की गई—

₹1000 × 231 = ₹2,31,000/-

₹500 × 1534 = ₹7,67,000/-

कुल बरामद नेपाली मुद्रा : ₹9,98,000/-


वही खगड़िया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।जहां जिले के दो अलग अलग थाना इलाके में पुलिस की हुई कार्रवाई में 27 केजी गांजा और दो सौ ग्राम हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार हुआ है। जब्त गांजा का कीमत 13 लाख बताई जा रही है।पहली सफलता पुलिस को पसराहा थाना इलाके में मिली।जहां NH 31 पर वाहन जांच के दौरान एक कार से तीन लाख कीमत का 2 सौ ग्राम हीरोइन जब्त हुआ।कार्रवाई के दौरान कार से तीन तस्कर भी गिरफ्तार हुआ।


 गिरफ्तार तस्कर हीरोइन को भागलपुर से लाकर खगड़िया में बेचने वाला था।दूसरी सफलता पुलिस को चित्रगुप्त नगर थाना इलाके में मिली।जहां होटल आर्यावर्त में छापेमारी के दौरान 27 केजी गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार हुआ।एसपी राकेश कुमार ने बताया कि होटल के कमरा संख्या 27 के बाथरूम में तस्कर ने गांजा को छिपाकर रखा था। गांजा सूटकेश से बरामद हुआ है।गिरफ्तार शिवकुमार  पहले भी गांजा तस्करी मामले में जेल जा चुका है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें