ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

ऋतुराज सिन्हा ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा..जब देश को उनकी जरूरत होती है, तब सशरीर वो गायब हो जाते हैं

कांग्रेस द्वारा जारी "गायब" पोस्टर की कड़ी निंदा करते हुए इसे ऋतुराज सिन्हा ने राष्ट्रविरोधी, शर्मनाक और घटिया राजनीति की पराकाष्ठा बताया है। कहा कि कांग्रेस की हरकतें अब देशविरोधी ताक़तों की भाषा बोलने लगी हैं।

bihar
कांग्रेस पर साधा निशाना
© google
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कांग्रेस द्वारा जारी "गायब" पोस्टर की कड़ी निंदा करते हुए इसे राष्ट्रविरोधी, शर्मनाक और घटिया राजनीति की पराकाष्ठा बताया है। उन्होंने कहा कि जब पूरा विश्व भारत के साथ खड़ा है, जब हर कोने में भारतीय नागरिक पाकिस्तान के दूतावासों के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं, तब कांग्रेस पार्टी अपने ही प्रधानमंत्री को निशाना बनाकर देश की पीठ में छुरा घोंपने का काम कर रही है।


ऋतुराज सिन्हा ने कहा, "कांग्रेस की हरकतें अब देशविरोधी ताक़तों की भाषा बोलने लगी हैं। कभी सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगते हैं, कभी 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' गिरोह के साथ खड़े होते हैं, और अब यह घटिया पोस्टर राजनीति। क्या कांग्रेस अब वोट बैंक के चक्कर में इतनी गिर चुकी है कि देश के दुश्मनों की रणनीति का हिस्सा बन गई है? यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नहीं, अब 'पाकिस्तानी राष्ट्रीय कांग्रेस' लगने लगी है।"


उन्होंने आगे कहा, "मोदी जी ने जब-जब कुछ कहा है, करके दिखाया है। आतंक के आकाओं को उनकी भाषा में जवाब दिया है। देश की जनता जानती है कि मोदी है तो मुमकिन है। आज पूरा भारत प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है, लेकिन कांग्रेस जैसे दल इस एकता को तोड़ने का काम कर रहे हैं।"


ऋतुराज सिन्हा ने राहुल गांधी पर भी सीधा निशाना साधते हुए कहा, "जैसे ही देश को उनकी ज़रूरत होती है, राहुल गांधी सशरीर गायब हो जाते हैं। सवाल यह है कि क्या वे भारत के नेता हैं या किसी दूसरे एजेंडे पर काम कर रहे हैं?"


उन्होंने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि वह आतंकवादियों के खिलाफ खड़ी है या उनके समर्थन में। देश की जनता अब जाग चुकी है और इस बार कांग्रेस की यह ओछी राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें