ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

पीएम ने भोजपुरी में की बात, बिहार में जगी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने की आस

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के बीजेपी नेताओं के साथ भोजपुरी में लंबी बातचीत की। पीएम मोदी बोले-बहुत सारा लोग बहुत बात कहत करे, लेकिन रउआ लोग सब

पीएम ने भोजपुरी में की बात, बिहार में जगी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने की आस
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के बीजेपी नेताओं के साथ भोजपुरी में लंबी बातचीत की।  पीएम मोदी बोले-बहुत सारा लोग बहुत बात कहत करे, लेकिन रउआ लोग सब कोई के गलत साबित कर देनी। पीएम के इस अंदाज में बातचीत के बाद भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने का आस बहुत बढ़ गयी है। बिहार बीजेपी के अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने कहा है कि पीएम मोदी भी चाहते हैं कि भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में जल्द शामिल किया जाए।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के बीजेपी नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बात की। प्रधानमंत्री बोले “बिहार के सब भईवा-कार्यकर्ता एवं साथी लोग अभिनंदन के पात्र बानी जा। काफी लोग कहत रहे कि पूर्वी भारत में बहुत गरीबी बा। ओइजा कोरोना जादा फइली। लेकिन रउआ लोगिन सब कोई के गलत साबित कर देनी।” पीएम मोदी के इस अंदाज के बाद बिहार बीजेपी के नेताओं में जबरदस्त उत्साह है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी से उन्होनें इस सिलसिले में मुलाकात भी की है। पीएम मोदी भोजपुरी के साथ-साथ राजस्थानी औऱ भोटी तीनों भाषाओं को आठवीं अनुसूची में शामिल करने के इच्छुक हैं।


बिहार बीजेपी के अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने पीएम मोदी के भोजपुरी में बात करने के बाद आज भोजपुरी में ही बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी भाजपा के संगठन मंत्री रहल बाड़न, संगठन के काम के खातिर उ देश भर में घुमले बाड़न। हर इलाका में उ अच्छा समय तक रहल बाड़न। उ कई भाषा के जानकार बाड़न, उ जब बिहार आवे ले तो भोजपुरी में जरूर बात करें ले। उ चाहे लन की भोजपुरी भाषा के आठवीं अनुसूची में शामिल कईल जाए। 


संजय जायसवाल ने भोजपुरिया अंदाज में आगे कहा कि भाजपा में कोई काम चुनाव के दृष्टिकोण से ना हो ला। हमनी के प्रधानमंत्री जी से भोजपुरी के आठवीं अनुसूची में शामिल करावे के मांग के समर्थन में मिलले रही जा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी खुद चाहे लन कि भोजपुरी के आठवीं अनुसूची में शामिल कईल जाए साथे उ चाहे लन की भोजपुरी के साथ-साथ राजस्थानी और भोटी भाषा के भी यहां दर्जा देल जाए। 


बता दें कि प्रधानमंत्री ने शनिवार को बिहार समेत देश के 7 राज्यों के बीजेपी कार्यकर्ताओं से बात की। उनके सामने बीजेपी की 7 प्रदेश इकाइयों ने लॉकडाउन के बीच किए गए सेवा के कामों की रिपोर्ट पेश की। इन राज्यों में बिहार के अलावा राजस्थान, दिल्ली, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और असम शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने लाखों जरूरतमंदों को भोजन पहुंचाया। प्रवासी श्रमिकों को खाना, जूते-चप्पल, मास्क, सैनिटाइजर और महिलाओं को सैनेटरी पैड उपलब्ध कराए। 



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें