ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, पटना में 24 घंटे में 4 मरीज़ों की मौत

PATNA : बिहार में कोरोना की रफ़्तार जिस हिसाब से बढ़ रही है, वे लोगों को फिर से डराने लगी है। गुरुवार की रात से शुक्रवार दोपहर तक की बात करें तो एम्स पटना में तीन कोरोना मरीज़ों

फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, पटना में 24 घंटे में 4 मरीज़ों की मौत
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में कोरोना की रफ़्तार जिस हिसाब से बढ़ रही है, वे लोगों को फिर से डराने लगी है। गुरुवार की रात से शुक्रवार दोपहर तक की बात करें तो एम्स पटना में तीन कोरोना मरीज़ों ने दम तोड़ दिया है। इनमें से एक तीन माह का मासूम और दूसरा 30 साल का युवक था, जबकि तीसरी 60 साल की महिला थी। तीनो को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद इन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। गौर करने वाली बात ये भी है कि उन्हें कोरोना के अलावा दूसरी कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। एम्स में एक जून से अब तक 7 कोरोना मरीज़ों की मौत हो चुकी हैं। 



एम्स के कोरोना नोडल पदाधिकारी डा. संजीव कुमार की मानें तो मुजफ्फरपुर के रहने वाले 30 साल के युवक 18 जून से एडमिट था। वहीं मुजफ्फरपुर के तीन माह के बच्चे को 12 जुलाई को भर्ती कराया गया था। सुपौल की 60 साल की महिला की बात करें तो उसे पिछले दिन यानी 11 जुलाई को एडमिट कराया गया था। शुक्रवार को दो नए मरीज़ एडमिट हुए जबकि एक ठीक होकर घर चले गए। 



दरअसल, कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस लिहाज़ से देखा जाए तो आने वाले दिनों में कोरोना फिर से भयावह रूप ले सकता है। साथ ही बिहार में कोरोना के गाइडलाइन्स भी जारी किया जा सकता है, जिसमें, मास्क लगाना अनिवार्य हो सकता है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखना पड़ सकता है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें