ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Patna Water Metro: पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, बिहार सरकार और IWAI के बीच हुआ करार

Patna Water Metro: पटना में शहरी जल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार और IWAI के बीच 908 करोड़ की वाटर मेट्रो परियोजना का समझौता हुआ है। 'MV निशादराज' जलयान जल्द ही दीघा से कंगन घाट तक चलेगा।

Patna Water Metro:
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Water Metro: बिहार के पर्यटन विभाग और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के बीच पटना में शहरी जल परिवहन प्रणाली को विकसित करने के उद्देश्य से 19 सितंबर 2025 को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता गुजरात के भावनगर में एक भव्य समारोह के दौरान किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और मनसुख मांडवीय भी मौजूद रहे।


908 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के अंतर्गत राजधानी पटना में अत्याधुनिक वाटर मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी। इस सेवा के तहत हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कैटामरान जलयान 'MV निशादराज' का संचालन किया जाएगा, जो बैटरी और हाइब्रिड मोड दोनों में चलने में सक्षम है। यह जलयान पूरी तरह वातानुकूलित होगा, जिसमें करीब 100 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी, जिनमें दो व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं के लिए भी विशेष स्थान होगा।


IWAI के चेयरमैन सुनील कुमार सिंह और बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक नंद किशोर ने इस MoU पर हस्ताक्षर किए। बिहार के पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने कहा कि यह परियोजना पटना में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन प्रणाली का मार्ग प्रशस्त करेगी।


पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि वाटर मेट्रो सेवा दीघा घाट से शुरू होकर NIT घाट, गायघाट होते हुए कंगन घाट तक चलाई जाएगी। इसका ट्रायल शीघ्र ही पटना में शुरू किया जाएगा। भविष्य में 10 अन्य घाटों को इस नेटवर्क से जोड़े जाने की योजना है, जिससे शहरी जल परिवहन प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव की उम्मीद है।


यह परियोजना न केवल परिवहन में समय और प्रदूषण को कम करेगी, बल्कि पर्यटन और स्थानीय विकास को भी नई दिशा देगी। पटना देश के उन 18 प्रमुख शहरों में शामिल है, जहां दक्ष और आधुनिक जल परिवहन प्रणाली विकसित की जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें