ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, 6 धंधेबाज गिरफ्तार

पटना पुलिस ने फतुहां थाना क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और अवैध हथियार, कारतूस व उपकरण बरामद हुए। पुलिस अब पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना पुलिस ने अपराध पर नकेल कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। दुर्गा पूजा को लेकर फतुहां थाना क्षेत्र में चलाए गये वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध हथियारों के कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने इस दौरान मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। वही 6 धंधेबाजों को भी दबोचा गया है।


पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। जहां अवैध हथियारों का निर्माण किया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और उपकरण बरामद किया है। मामले में कुल 6 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है।


कैसे हुआ मामले का खुलासा?

24 सितंबर 2025 को पटना जिले के फतुहां थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-31 पर विशेष वाहन चेकिंग चल रही थी। इस दौरान पुलिस ने R-15 मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर वे भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान की गयी है। 


पकड़े गये आरोपियों की पहचान  

1.सचिन कुमार, पिता बिरेंद्र राय, निवासी सुंदरपुर कला दियारा, थाना सलीमपुरा।

2.अंकित कुमार, पिता जितेंद्र कुमार, निवासी ललुआडीह, थाना तेलमर, जिला नालंदा।

3.शशि कुमार उर्फ छोटे पासवान, पिता धर्मेंद्र पासवान, निवासी बेकटपुर, थाना खुशरूपुर।

4.संजय शर्मा उर्फ संजय मिस्त्री, पिता सतन शर्मा, निवासी हरदास बिगहा, थाना खुशरूपुर।

5.मनीष गोप, पिता बिलासी गोप, निवासी बेकटपुर, थाना खुशरूपुर।

6.सौरभ कुमार, पिता बिमलेश पांडे, निवासी बेकटपुर, थाना खुशरूपुर।


वही तलाशी के दौरान सचिन कुमार के पास से एक देसी कट्टा और ₹3,050 नकद बरामद हुए। पूछताछ में शशि कुमार ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि ये हथियार मनीष कुमार और सौरभ कुमार से खरीदे गए थे, जिनका इस्तेमाल NH-31 पर राहगीरों को डराकर लूटपाट के लिए किया जाता था। 


मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

पुलिस ने मिले सुराग के आधार पर मनीष और सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि हथियार वे संजय शर्मा उर्फ संजय मिस्त्री से वो खरीदते थे, जो ग्राम हरदास बिगहा (थाना खुशरूपुर) का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने संजय शर्मा के घर छापेमारी की, जहां अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने मौके से 05 देसी कट्टा, 01 जिंदा कारतूस, 05 मोबाइल, आर वन 5 बाईक और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किया है। 


वहीं, शशि कुमार के घर में छापेमारी के दौरान भी एक और देसी कट्टा और 08 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पटना पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुट गई है। पटना पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में डर का माहौल बना हुआ है। 

REPORT- SURAJ- PATNA

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें