ब्रेकिंग
जेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतचेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतचेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब

PATNA: जन्मदिन के मौके पर महावीर मंदिर पहुंचे नीतीश कुमार के बेटे निशांत, किया रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना; नई पारी के संकेत?

PATNA: सावन माह में अपने जन्मदिन के विशेष अवसर पर बिहार के CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने पटना के महावीर मंदिर में रुद्राभिषेक किया। परिवार संग भगवान शिव की पूजा-अर्चना भी की, क्या आज से ही होने जा रही नई पारी की शुरुआत?

PATNA
मंदिर में पूजा करते निशांत
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अपने जन्मदिन के मौके पर परिवार के सदस्यों के साथ सुबह-सुबह पटना के महावीर पहुंचे। जहां निशांत भगवान भोले नाथ की पूजा की और उनका रुद्रा अभिषेक भी किया।


गौरतलब है कि बीते कुछ समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेहत को लेकर चर्चाओं के बीच निशांत कुमार ने पिता की तबीयत को लेकर सफाई दी थी और तभी से उनके सक्रिय राजनीति में आने की अटकलें तेज हो गई थीं। आज उनके जन्मदिन पर जदयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर निशांत को बधाई दी और राजनीति में उतरने की उम्मीद जताई है।


हालांकि निशांत ने अब तक अपनी सक्रिय राजनीति में एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन पार्टी में यह माना जा रहा है कि वे जदयू में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वाभाविक उत्तराधिकारी बन सकते हैं। तभी तो पोस्टर में उन्हें कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके मांगों को मानने के लिए धन्यवाद तक दे दिया गया है।


ज्ञात हो कि निशांत के समर्थकों में उनके राजनीति में एंट्री को लेकर उत्साह साफ दिख रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि निशांत कब अपनी राजनीतिक पारी की औपचारिक शुरुआत करते हैं और क्या इस पारी में वे अपने पिता के नक़्शे-कदम पर चल पाने में कामयाब होते हैं या फिर अपनी पहचान और राह खुद बनाते हैं।


रिपोर्टर: प्रेम राज

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें