Patna News: पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के मीठापुर सब्जी मंडी के ऊपर GPO पुल पर लावारिस हालत युवक में शव बरामद हुआ है। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद जक्कनपुर थाने की पुलिस के साथ FSL की टीम मौके पर पहुंची।
शव को कब्जे में लेकर पहचान करने में जुटी प्रशासन। राजधानी में हत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है। बीते दिन भी गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आई थीं। हालांकि इस युवक की हत्या हुई है या मौत का कोई और कारण है यह जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।
प्रेम राज की रिपोर्ट






