ब्रेकिंग
पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेपटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Patna News: पटना जंक्शन पर लोड होगा कम, नए टर्मिनल से चलेंगी पैसेंजर ट्रेन

Patna News: पटना के हार्डिंग पार्क में आधुनिक रेलवे टर्मिनल का निर्माण दो चरणों में किया जा रहा है। पहले फेज का कार्य दिसंबर 2025 तक पूरा होगा, जिसमें 150 करोड़ की लागत से चार प्लेटफॉर्म बनेंगे.

Patna News
पटना न्यूज
© google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Pihar News: राजधानी पटना के हार्डिंग पार्क में एक नया और आधुनिक रेलवे टर्मिनल बनने जा रहा है, जिससे स्थानीय यात्रियों को राहत मिलेगी और पटना जंक्शन पर ट्रेनों का दबाव कम होगा। रेलवे ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पहले चरण का कार्य तेज़ी से शुरू कर दिया है। टर्मिनल का पहला फेज दिसंबर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा।


दानापुर मंडल के एडीआरएम ने जानकारी दी है कि हार्डिंग पार्क का विकास दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण के लिए रेलवे द्वारा 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमें से 80 करोड़ रुपये का आवंटन रेलवे बोर्ड द्वारा पहले ही कर दिया गया है। इसके साथ ही निर्माण एजेंसी का चयन कर कार्य आरंभ कर दिया गया है। वहीं, प्रशासन की मदद से पार्क को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है। निर्माण एजेंसी द्वारा पार्क की साफ-सफाई और भूमि समतलीकरण का काम शुरू हो गया है।


बता दें कि टर्मिनल में चार नए प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे, जहां से लोकल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को अब पटना जंक्शन तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। हार्डिंग पार्क से सारन, बक्सर, गया समेत उत्तरी बिहार के कई शहरों के लिए सीधी लोकल ट्रेन सेवाएं शुरू होंगी। इस नए टर्मिनल से लोकल ट्रेनों का संचालन होने पर पटना जंक्शन पर ट्रेनों का भार कम होगा। 


इसके साथ ही एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के संचालन को अधिक कुशल और समयबद्ध बनाने में मदद मिलेगी। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पटना जंक्शन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। लेकिन स्थान की कमी के कारण जंक्शन के विस्तार में कठिनाई आ रही थी, जिसके समाधान के लिए हार्डिंग पार्क टर्मिनल का निर्माण एक महत्वपूर्ण कदम है।


मुख्य लाभ 

स्थानीय यात्रियों को पटना जंक्शन जाने की आवश्यकता नहीं

टर्मिनल से सीधे उत्तर और दक्षिण बिहार के शहरों को जोड़ा जाएगा

पटना जंक्शन का भार घटेगा, एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन बेहतर होगा

स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें