ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

पटना नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, डिप्टी सीएम तेजस्वी का भरोसा आया काम

PATNA : राजधानी पटना के लोगों के लिए सुबह सवेरे की एक अच्छी खबर। पिछले 10 दिनों से चल रही नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की

पटना नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, डिप्टी सीएम तेजस्वी का भरोसा आया काम
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : राजधानी पटना के लोगों के लिए सुबह सवेरे की एक अच्छी खबर। पिछले 10 दिनों से चल रही नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की पहल आखिरकार रंग लाई है और तेजस्वी यादव के भरोसे के बाद ही हड़ताली कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। पटना नगर निगम के सफाई कर्मियों की 11 सूत्री मांगों को तेजस्वी ने विचार करने का भरोसा दिया है, जिसके बाद बिहार लोकल बॉडी कर्मचारी संघर्ष मोर्चा से जुड़े नेताओं ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया। 


आपको बता दें कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास से ही नगर विकास एवं आवास विभाग है और विभागीय मंत्री होने के नाते तेजस्वी यादव ने संघर्ष मोर्चा से जुड़े नेताओं के साथ मंगलवार को 1 घंटे तक बैठक की थी इस बैठक में तेजस्वी की तरफ से मोर्चे के नेताओं को ठोस आश्वासन मिला जिसके बाद हड़ताल खत्म करने का फैसला किया गया बिहार लोकल बॉडी कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह के साथ-साथ तमाम नेताओं ने तेजस्वी यादव के साथ वार्ता होने के बाद हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया चंद्रप्रकाश सिंह के मुताबिक आज कोर्ट में यूनियन अपनी तरफ से एफिडेविट भी करेगा।


आपको बता दें कि नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल का मामला कोर्ट तक जा पहुंचा था। नगर निगम हड़ताल को लेकर 4 दिन पहले ही नगर निगम ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए हड़ताल खत्म करने के लिए कहा था। लेकिन कर्मचारी संघ से जुड़े लोग ठोस आश्वासन चाहते थे, आखिरकार तेजस्वी यादव ने इस मामले में पहल की और अब यह पहल रंग लाई है। आपको यह भी बता दें कि पिछले तीन मौकों पर हड़ताली कर्मियों के साथ विभागीय अधिकारियों की वार्ता विफल हो चुकी थी लेकिन अब तेजस्वी ने रास्ता निकलवा दिया है। राजधानी पटना में 10 दिनों से चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल की वजह से हर तरफ कचरा फैला हुआ है और अब जबकि हड़ताल खत्म हो गई है तब लोग राहत महसूस कर सकते हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें