ब्रेकिंग
जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग

Patna News: मां ने कर दिया गजब खेल ! बेटे के साथ मिलकर हसबैंड के लिए बना लिया ख़ास प्लान, जानिए कैसे खुला राज

Patna News: बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दानापुर थाना क्षेत्र के ताराचक गांव में रहनेवाली अंजू देवी ने अपने बेटे के जरिए मायके वालों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए एक साजिश रची।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दानापुर थाना क्षेत्र के ताराचक गांव में रहनेवाली अंजू देवी ने अपने बेटे के जरिए मायके वालों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए एक साजिश रची। उसने अपने बेटे का अपहरण करवाया और उसे पटना सिटी स्थित मौसी के घर भेजकर, अपने कारोबारी पति से 21 लाख रुपये की फिरौती की मांग की।


हालांकि, पुलिस ने इस योजना को जल्द ही नाकाम कर दिया। मामले की शिकायत दर्ज होने के छह घंटे के भीतर ही बच्चे को पटना सिटी से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इस मामले में दानापुर पुलिस ने अंजू देवी, मौसी संजू देवी, मौसा पंकज कुमार, मामा रोविंस कुमार और पड़ोसी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया।


दानापुर के निवासी सुनील मेहता का आटा-चावल का व्यवसाय है। उनका 11 वर्षीय बेटा 5वीं कक्षा में पढ़ता है। शनिवार को अचानक उनका बेटा लापता हो गया। पिता उसकी तलाश कर रहे थे तभी एक अजनबी नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने बताया कि उनके बेटे का अपहरण किया गया है और 21 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।


सिटी एसपी (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी के नेतृत्व में टीम बनाई गई, जिसमें थानेदार प्रशांत भारद्वाज की टीम शामिल थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन ट्रेसिंग की, जिससे मामले की संदिग्ध प्रकृति सामने आई।


पुलिस की पूछताछ में मौसी संजू देवी ने अपहरण के झूठे मामले का खुलासा किया। जांच में पता चला कि अंजू देवी ने मायके वालों के साथ मिलकर अपने पति से पैसे निकालने के लिए यह साजिश रची थी। फोन करके फिरौती की मांग मौसी के मोबाइल में नया सिम लगाकर पड़ोसी अनिल कुमार द्वारा की गई थी। वहीं, मामा रेविंस कुमार बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हैं। अंजू देवी का मकसद स्पष्ट था: अपहरण की खबर सुनते ही कारोबारी पति पैसे देंगे, जिन्हें बाद में मायके वालों के बीच आर्थिक सहायता के रूप में बांट दिया जाएगा।


पुलिस को शक तब हुआ जब अंजू देवी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही थी। कॉल की लोकेशन ट्रेस करने पर पता चला कि फोन पटना सिटी से किया गया था। इसके बाद पुलिस ने आलमगंज स्थित मौसी के घर पर छापा मारा और बच्चे को सुरक्षित बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस ने मामला साजिश और धोखाधड़ी के तहत दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हुआ कि किसी भी तरह की फिरौती की योजना या अपहरण की साजिश पुलिस के लिए चुनौती नहीं, और दोषियों को जल्द ही कानूनी कार्रवाई के तहत लाया जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें