ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

पटना में तीन साल बाद टूटा गर्मी का रिकॉर्ड.. सात जिले हीट वेव की चपेट में, बक्सर में पारा 43.2 पर पहुंचा

PATNA : दक्षिण बिहार में पछुआ के प्रचंड प्रवाह से देह झुलसाने वाली गर्मी की स्थिति है और अधिकतर जिलों में लू जैसी परिस्थितियां हैं। तीखी धूप से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा। दोपहर क

पटना में तीन साल बाद टूटा गर्मी का रिकॉर्ड.. सात जिले हीट वेव की चपेट में, बक्सर में पारा 43.2 पर पहुंचा
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : दक्षिण बिहार में पछुआ के प्रचंड प्रवाह से देह झुलसाने वाली गर्मी की स्थिति है और अधिकतर जिलों में लू जैसी परिस्थितियां हैं। तीखी धूप से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा। दोपहर कड़ी धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने परेशान कर दिया। पिछले 24 घंटों में राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाएं सूरज की प्रचंड किरणों से ताप पाकर और प्रबल हो गई। सोमवार को राज्य के सात जिले हीट वेव की चपेट में आ गये हैं। 


सोमवार को जिन जिलों के लिये अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पटना, गया, शेखपुरा, जमुई, बक्सर, बांका और नवादा है। यहां सोमवार को हीट वेव की स्थिति रही और दिन भर पछुआ के थपेड़े लोगों की परेशान करते रहे। पटना में दोपहर में सड़कों पर आम दिनों की अपेक्षा काफी कम लोग दिखे। ग्रामीण इलाकों में दिन में तेज पछुआ हवाओं. का कहर रहा। 


वहीं राज्य भर में बक्सर सबसे गर्म रहा जहां 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। बक्सर में अप्रैल महीने में गर्मी का सार्वकालिक रिकॉर्ड टूट गया है। अप्रैल के पहले पखवारे में अधिकतम तापमान इस स्तर पर नहीं पहुंचा था। प्रचंड गर्मी की इस स्थिति से राज्य भर का आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। गया और पटना में इस साल की सबसे अधिक गर्मी रही। दक्षिण बिहार में मंगलवार को को भी मौसम के इसी तरह बने रहने के आसार हैं। 


पटना में गर्मी ने अप्रैल महीने में अधिकतम तापमान का तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले अप्रैल महीने में पटना का पारा 2019 में 28 अप्रैल को 42.6 डिग्री पर पहुंच गया था। बीते तीन सालों में पटना का पारा अधिकतम पारा 38 डिग्री के आसपास रहा था। अप्रैल के पहले पखवारे की बात करें तो पहली बार है जब यह इस स्तर तक पहुंचा है। हालांकि अप्रैल में पटना में सर्वाधिक अधिकतम पारे का रिकॉर्ड 44.6 डिग्री का है। 29 अप्रैल 1980 को पारा सर्वोच्च शिखर पर पहुंचा था। 


प्रचंड गर्मी से बचने के लिये घरों में एसी और कूलर चलता रहा। शीतल पेय की दुकानों पर भीड़ देखी गई। मौसम वैज्ञानिक ने लोगों से अपील की है कि घर से बाहर धूप में निकलते समय गमछा व सूती कपड़े का इस्तेमाल करें। समय-समय पर पानी पीते रहे। बाहर जाते समय पानी का बोतल साथ में जरूर रखें।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें