ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

पटना में सड़क पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थी, नियोजन प्रक्रिया में शामिल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज पहली बार शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। पटना की सड़क पर शिक्षक अभ्यर्थी उतरे हैं और सातवें चरण की नियोजन प्रक्

पटना में सड़क पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थी, नियोजन प्रक्रिया में शामिल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज पहली बार शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। पटना की सड़क पर शिक्षक अभ्यर्थी उतरे हैं और सातवें चरण की नियोजन प्रक्रिया के दौरान खुद को दूर रखे जाने से नाराज अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया है। शिक्षक अभ्यर्थियों की डिमांड है कि सातवें चरण की नियोजन प्रक्रिया से जो अभ्यर्थी वंचित रह गए हैं उन्हें शामिल किया जाए। बड़ी संख्या में आज शिक्षक अभ्यर्थी पटना के डाकबंगला चौराहा पहुंचे और वहां प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन को देखते हुए भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। 


CTET और BTET के अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार उनकी नहीं सुन रही है। पिछले 22 दिनों से पटना के गर्दनीबाग में उनका धरना प्रदर्शन चलता रहा लेकिन सरकार ने सुध नहीं ली अब वह सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षा के अभ्यर्थियों ने इस मामले में शिक्षा मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि बिहार के नए शिक्षा मंत्री को हमारी सुध लेनी चाहिए। 


शिक्षक अभ्यर्थी सातवें चरण के लिए प्राथमिक विज्ञप्ति की मांग कर रहे हैं। शिक्षक अभ्यर्थियों में शामिल कई युवाओं का कहना है कि हम सालों से अपने नियोजन का इंतजार कर रहे हैं। एससीईटी और सीटीईटी जैसी परीक्षा को पास करने के बावजूद नियोजन प्रक्रिया में उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें