ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

पटना में चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर के घर IT की रेड, रिश्वतखोरी के मामले में अपने ही विभाग ने ले लिया बड़ा एक्शन

PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर के घर आयकर विभाग की रेड पड़ी है। घूसखोरी के मामले में आयकर विभाग की टीम ने अपने ही वरि

पटना में चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर के घर IT की रेड, रिश्वतखोरी के मामले में अपने ही विभाग ने ले लिया बड़ा एक्शन
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर के घर आयकर विभाग की रेड पड़ी है। घूसखोरी के मामले में आयकर विभाग की टीम ने अपने ही वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ एक्शन ले लिया है। आईटी की टीम ने मुख्य आयकर आयुक्त के पटना स्थिति आवास पर छापेरमा की है।


दरअसल, सीबीआई की टीम ने एक दिन पहले ही धनबाद में पोस्टेड मुख्य आयकर आयुक्त संतोष कुमार को 10 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इनकम टैक्स की राशि में फर्जीवाड़ा और टैक्स चोरी को मैनेज करने के एवज में चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर किसी शख्स से 10 लाख रुपए घूस ले रहे थे, तभी सीबीआई की टीम ने उन्हें अरेस्ट कर लिया था जबकि उनके एक करीबी को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।


धनबाद में तैनात मुख्य आयकर आय़ुक्त संतोष कुमार का बिहार कनेक्शन सामने आया है। पटना स्थित आवास पर आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है। इसके साथ ही साथ धनबाद के अलावा पटना में भी सीबीआई भी अधिकारी के घर और दफ्तर में छानबीन कर रही है। अधिकारी और उसके करीबियों के लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें