ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

पटना के इन इलाकों में बढ़ा कोरोना का खतरा, NMCH के एक डॉक्टर और नर्स संक्रमित

PATNA : बिहार समेत पूरे देश में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर से तेज हो गई है. पिछले 24 घंटे में देश में करीब 59 हजार नए कोरोना मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र में कोरोना का कहर सबसे ज्यादा है, जहां 2

पटना के इन इलाकों में बढ़ा कोरोना का खतरा, NMCH के एक डॉक्टर और नर्स संक्रमित
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार समेत पूरे देश में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर से तेज हो गई है. पिछले 24 घंटे में देश में करीब 59 हजार नए कोरोना मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र में कोरोना का कहर सबसे ज्यादा है, जहां 24 घंटे में करीब 36 हजार नए कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं. 

वहीं पटना की बात कर लें तो यहां गुरुवार को 54 नए कोरोना के मरीज मिले हैं. पटना के जिन इलाकों में अधिक संक्रमित मिले हैं  उनमें फुलवारीशरीफ, शास्त्रीनगर, कंकड़बाग, कदमकुआं, एसके पुरी, नागेश्वर कॉलोनी, सगुना मोड़, बोरिंग रोड, राजीवनगर और राजाबाजार शामिल है. इन इलाकों  में ट्रेसिंग का काम शुरू कर दिया गया है.

वहीं एनएमसीएच के शिशु विभाग के एक सहायक प्रोफेसर और एक नर्स कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में क्वारंटिन कर लिया है. इस बारे में बताते हुए अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि शिशु विभाग के अबतक तीन डॉक्टर और दो नर्स संक्रमित पाए गए हैं. कुछ और लोगों की जांच कराई गई है. उनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है. शिशु विभाग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. वहीं इलाजरत बच्चों को पीएमसीएच, आईजीआईएमएस और पटना एम्स में शिफ्ट कर दिया गया है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें