ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

पटना में 43 शराबियों के घर पर लगा पोस्टर, दोबारा पीने पर जाएंगे जेल

PATNA : बिहार में शराबियों पर नकेल कसी जा रही है। एक बार शराब पीने वाले शराबियों के घर पर पोस्टर चिपका कर उन्हें चेतावनी दी जा रही है। उत्पाद विभाग की टीम लगातार पटना के ग्रा

पटना में 43 शराबियों के घर पर लगा पोस्टर, दोबारा पीने पर जाएंगे जेल
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में शराबियों पर नकेल कसी जा रही है। एक बार शराब पीने वाले शराबियों के घर पर पोस्टर चिपका कर उन्हें चेतावनी दी जा रही है।  उत्पाद विभाग की टीम लगातार पटना के ग्रामीण इलाकों में घूमकर लोगों को चेता रही है। मसौढ़ी में अब तक 43 शराबी ऐसे हैं, जिन्हें जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया है। लेकिन उनके घर पर पोस्टर चिपकाकर उन्हें चेतावनी दी गई है। 




मसौढ़ी में मद्य निषेध की धारा 37 के तहत 43 शराबियों के घर पर पोस्टर चिपकाया जा रहा है। पोस्टर में शराबी का नाम के साथ-साथ उसके पिता का भी नाम लिखा हुआ है। इसके अलावा इसमें जुर्माने की राशि का भी ज़िक्र है। मसौढ़ी अनुमंडल की बात करें तो यहां 4000 से ज्यादा शराबी ऐसे हैं, जिनकी दूसरी बार शराब पीने की शिकायत मिली थी। इसके बाद उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार किया था। 




सहायक उत्पाद आयुक्त संजय चौधरी ने बताया कि शराबियों को चेतावनी देने के मकसद से पोस्टर चिपकाने का काम हो रहा है। सभी थाना क्षेत्र को निर्देश दिया गया है कि वे सरकारी रिकॉर्ड देखें कि कितने शराबियों ने पहली बार शराब पिया है, जो जुर्माना देकर छोड़े गए हैं। एक्साइज इंस्पेक्टर वैसे तमाम लोगों के घर के बाहर पोस्टर चिपका रहे हैं। 43 शराबियों के घर पर पोस्टर चिपकाया जा रहा है। ये लोग अगर दूसरी बार भी शराब पीते पकड़े जाते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें