ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

पटना के गांधी मैदान की अब ऑनलाइन बुकिंग होगी, एसकेएम हॉल के लिए भी नई व्यवस्था

PATNA : राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान बड़े आयोजनों के लिए हमेशा चर्चा में बना रहता है. गांधी मैदान कई बड़ी राजनीतिक रैलियों का भी गवारा है, लेकिन अब गांधी मैदान को अगर कोई राजनीतिक दल या फिर

पटना के गांधी मैदान की अब ऑनलाइन बुकिंग होगी, एसकेएम हॉल के लिए भी नई व्यवस्था
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान बड़े आयोजनों के लिए हमेशा चर्चा में बना रहता है. गांधी मैदान कई बड़ी राजनीतिक रैलियों का भी गवारा है, लेकिन अब गांधी मैदान को अगर कोई राजनीतिक दल या फिर दूसरे आयोजन के लिए लोग बुक करना चाहेंगे तो उन्हें ऑनलाइन सिस्टम के तहत जाना होगा. दरअसल गांधी मैदान के साथ-साथ एस के मेमोरियल हॉल की अब ऑनलाइन बुकिंग होगी.



पटना के प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने गांधी मैदान और एसके मेमोरियल हॉल की ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट क्रिएट करवाने का फैसला किया है. आयुक्त कुमार रवि के मुताबिक इस वेबसाइट के बनने और बुकिंग के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने से लोगों को ना केवल सहूलियत होगी बल्कि पारदर्शिता भी बनी रहेगी. ऑनलाइन आवेदन की सुविधा एनआईसी पोर्टल के जरिए सुनिश्चित की जाएगी. पटना के अलावे दूसरे जिलों में रहने वाले लोग बुकिंग समेत अन्य तरह की जानकारियां इस वेबसाइट पर हासिल कर पाएंगे.



इतना ही नहीं गांधी मैदान की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ एक बार फिर से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का फैसला भी किया गया है. प्रमंडलीय आयुक्त के मुताबिक स्मार्ट सिटी लिमिटेड को गांधी मैदान में कैमरा लगाने के साथ-साथ महात्मा गांधी स्मारक और एस के मेमोरियल हॉल परिसर में लाइट और अन्य तरह का इंतजाम करने के लिए कहा गया है. गांधी मैदान में आने वाले लोगों को ग्रीन टॉयलेट की सुविधा देने और इसके विस्तार का भी फैसला लिया गया है. आपको बता दें कि प्रमंडल के आयुक्त ने गांधी मैदान के रखरखाव को लेकर 3 सदस्यों की एक कमेटी बनाई है. पटना के डीएम इसके अध्यक्ष है और नगर विवाह विकास विभाग के प्रतिनिधि और भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को भी इसमें शामिल किया गया है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें