ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली

Traffic Challan: होली पर पटना में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना लगा है. 11 हजार से अधिक वाहनों से 1.61 करोड़ से अधिक का चालान वसूला गया है.

Traffic Challan
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Traffic Challan: होली के दिन पटना में यातायात नियमों का उल्लंघन पटना के लोगों को भारी पड़ा है। होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले वाहन मालिकों से डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान वसूला गया है। 11 हजार से अधिक वाहनों का चालान काटा गया है, जो अबतक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।


दरअसल, पटना में ट्रैफिक पुलिस ने होली के दिन यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों पर सख्त कार्रवाई की है। होली के दिन ऐसे वाहनों पर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से लगातार निगरानी की जा रही थी। इस दौरान 11,857 वाहनों का चलान काटा गया। CCTV के माध्यम से कुल 1,61,02,500 का चालान कटा। ऐसे में आज तक के सबसे अधिक राशि की वसूली होली के दिन हुई।


पटना ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, होली के दिन हेलमेट नहीं लगाने वाले 7990 वाहन मालिकों का 79 लाख 90 हजार रुपए का चालान काटा गया है। वहीं 471 ट्रिपल लोडिंग, 51 ओवर स्पीड, 1645 बिना बीमा की गाड़ी, रेड लाइट पार करने वाले 22, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर 10, सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 1, रॉग साइड से गाड़ी चालाने वाले 33 और नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर 13 गाड़ियों के चालान काटे गए।


होली के दिन आईसीसीसी द्वारा विभिन्न स्थानों से प्राप्त वीडियो फुटेज, तस्वीर और एएनपीआर कैमरा के माध्यम से यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि पटना में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है। राजधानी के चौक चौराहों पर लगे हाईटेक कैमरों से ऐसे वाहन चालनों पर निगरानी रखी जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें