ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

पटना हाईकोर्ट में नए जजों का शपथ ग्रहण आज, विधानसभा के सचिव भी लेंगे शपथ

PATNA : पटना हाईकोर्ट में आज से जजों की संख्या बढ़ने वाली है। दरअसल हाईकोर्ट में नवनियुक्त जजों को आज शपथ दिलाई जाएगी। हाल ही में 9 जजों की नियुक्ति की गई थी इनमें से 7 जज आज

पटना हाईकोर्ट में नए जजों का शपथ ग्रहण आज, विधानसभा के सचिव भी लेंगे शपथ
Desk
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पटना हाईकोर्ट में आज से जजों की संख्या बढ़ने वाली है। दरअसल हाईकोर्ट में नवनियुक्त जजों को आज शपथ दिलाई जाएगी। हाल ही में 9 जजों की नियुक्ति की गई थी इनमें से 7 जज आज यानी शनिवार की दोपहर 1 बजे शपथ लेंगे। जिन जजों को आज पटना हाईकोर्ट में शपथ दिलाई जाएगी वह सभी न्यायिक सेवा के जज हैं, दो जजों वकील कोटे से हैं। न्यायिक सेवा से नियुक्त जजों की अधिसूचना 1 जून को जारी कर दी गई थी जबकि वकील कोटे से नियुक्त दो जजों की अधिसूचना 3 जून यानी शुक्रवार को जारी की गई है। 


नए जजों के शपथ ग्रहण के साथ अब पटना हाईकोर्ट में जजों की कुल संख्या बढ़कर 37 हो जाएगी। हाईकोर्ट में जजों के कुल 53 पद स्वीकृत हैं अभी भी जजों की कमी है लेकिन नई नियुक्ति से काम का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। जजों को शपथ दिलाने के लिए राजभवन से अनुमति मांगी गई थी। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल इन जजों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।


आज हाईकोर्ट के जज के तौर पर जो शपथ लेने जा रहे हैं उनमें बिहार विधानसभा के सचिव शैलेंद्र सिंह भी शामिल हैं। यह न्यायिक सेवा से ही आते हैं। इसके अलावा हाईकोर्ट के महानिबंधक अरुण कुमार झा, गया के जिला जज जितेंद्र कुमार, गायघाट स्थित ज्यूडिशियल एकेडमी के डायरेक्टर आलोक कुमार पांडे, पटना सिविल कोर्ट के जिला जज सुनील दत्त मिश्र, वैशाली स्थित हाजीपुर सिविल कोर्ट के जिला जज चंद्रप्रकाश सिंह, पटना हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार एडमिनिस्ट्रेशन चंद्रशेखर झा को पटना हाईकोर्ट का जज बनाया गया है। इसके अलावा वकील कोटे से डॉ अंशुमान और खातिम राजा पटना हाईकोर्ट के जज नियुक्त किए गए हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Desk

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें