ब्रेकिंग
बिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकाईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकाईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

पटना हाईकोर्ट को जल्द मिल सकते हैं नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश

PATNA : मुकदमों के दबाव और जजों की कमी से जूझ रहे पटना हाईकोर्ट को जल्द ही राहत मिल सकती है पटना हाईकोर्ट में नए जजों की नियुक्ति आने वाले वक्त में हो सकती है इसके लिए सुप्रीम

पटना हाईकोर्ट को जल्द मिल सकते हैं नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : मुकदमों के दबाव और जजों की कमी से जूझ रहे पटना हाईकोर्ट को जल्द ही राहत मिल सकती है पटना हाईकोर्ट में नए जजों की नियुक्ति आने वाले वक्त में हो सकती है इसके लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना हाईकोर्ट में 8 जजों की नियुक्ति की सिफारिश की है। इनमें 6 अधिवक्ता और 2 न्यायिक अधिकारी शामिल हैं।


जिन वकीलों को जज बनाने की सिफारिश की गई है उनमें डॉ. अंशुमान पांडेय, खातिम रजा, संदीप कुमार, पुर्णेदु सिंह, सत्यव्रत वर्मा और राजेश कुमार वर्मा का नाम शामिल है। वहीं सर्विस कोटे से हाईकोर्ट के महानिबंधक नवनीत कुमार पांडेय और विजिलेंस रजिस्ट्रार सुनील कुमार पंवार के नाम की सुप्रीम कोर्ट कॉलिजयम ने अनुशंसा की है। पटना हाईकोर्ट में जजों की कुल स्वीकृत पदों की संख्या 53 है, जिनमें 40 स्थायी जज के और 13 एडिशनल जज के पद हैं। 


पटना हाईकोर्ट में मौजूदा वक़्त में 19 जज हैं। 21 स्थायी और 13 एडिशनल जज के पद फिलहाल खाली हैं। हाल के दिनों में सुप्रीम कोर्ट ने चार जज को पटना हाईकोर्ट में हस्तांतरित करने की अनुशंसा की है, जबकि पटना हाईकोर्ट के एक जज को यहां से दूसरे हाईकोर्ट भेजने की अनुशंसा की गयी है। पहली अक्टूबर को हाईकोर्ट के एक जज रिटायर होने वाले हैं। जजों की कमी के कारण पटना हाईकोर्ट में केसों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें