ब्रेकिंग
पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टप्रेमी की पिटाई से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, 2 घंटे तक चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामाBihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीपटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टप्रेमी की पिटाई से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, 2 घंटे तक चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामाBihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली

Patna News: पटना के डबल डेकर फ्लाइओवर से आसान हो जाएगा सफर, नीचे फर्राटा भरेगी मेट्रो; ऊपर दौड़ेंगे वाहन

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम पूरा हो गया है. शहर का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया है.

Patna News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: मेट्रो को लेकर बिहार की राजधानी पटना में पहला डबल डेकर फ्लाइओवर बनकर तैयार हो गया है। इसके साथ ही कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाएगा। इस मार्ग की खासियत यह है कि नीचे मेट्रो, उसके ऊपर के तीन सतह पर वाहनों की रफ्तार दिखेगी। इसकी शुरुआत अप्रैल में ही होनेवाली थी।


गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक से पटना साइंस कालेज तक बने इस 2.2 किलोमीटर लंबे डबल डेकर के फिनिशिंग का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। दो लेन वाले डबल डेकर एलिवेटेड रोड से इस क्षेत्र में आवागमन सुगम हो जाएगा। कुल 65 पिलरों पर बने इस मार्ग से घंटों का सफर मिनटों में तय हो सकेगा।


डबल डेकर का पहला तल 1.7 किमी जबकि दूसरा तल पटना कालेज से बीएन कालेज तक जबकि दूसरा तल कारगिल चौक से साइंस कालेज तक 2.2 किमी है। ऊपरी तल से कारगिल चौक से साइंस कालेज की ओर वाहनों का परिचालन होगा।


निचले तल का उपयोग पटना कालेज से गांधी मैदान की ओर जाने के लिए होगा। ऊपर के तल की कनेक्टिविटी पीएमसीएच के मल्टीलेवल पार्किंग से दी गई है। डबल डेकर फ्लाइओवर से अशोक राजपथ की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव की उम्मीद है। इस मार्ग पर यात्रा करना एक चुनौती रही है, लेकिन अब इस मार्ग की सूरत बदल जाएगी।


डबल डेकर का निर्माण 422 करोड़ की लागत से हुआ है। इसका शिलान्यास चार सितंबर 2021 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। इस तरह से करीब चार वर्षों में यह तैयार हुआ है। पिछले माह सीएम ने इसका निरीक्षण कर जल्द शेष कार्य पूरा करने का निर्देश भी दिया था। उन्होंने कहा कि इस फ्लाइओवर से छात्रों, मरीजों और अशोक राजपथ पर आवागमन करनेवालों को काफी सुविधा होगी। उन्हें जाम से छुटकारा मिलेगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें