ब्रेकिंग
Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...

पटना में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू थार ने आधा दर्जन लोगों को कुचला, आक्रोशित लोगों ने गाड़ी में लगाई आग

पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के गोला रोड पर तेज रफ्तार थार गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े कई लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने थार में आग लगा दी, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात।

bihar
इलाके में मचा हड़कंप
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना के दानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोला रोड से आ रही है। जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार और बेकाबू थार गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े आधा दर्जन लोगों को कुचल दिया,जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने भाग रहे थार गाड़ी को पकड़ा और उसमें आग लगा दी। देखते ही देखते पूरी थार गाड़ी जलकर खाक हो गयी। 


मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दानापुर थाने की पुलिस और कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने भीड़ को शांत कराने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस थार गाड़ी के मालिक का पता लगाने में लगी है। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। 

पटना से सूरज की रिपोर्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें