ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

पटना सिटी में बढ़ा कोरोना का खौफ, यहां देखें कंटेनमेंट जोन की लिस्ट

Patna : पटना में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पटना जिला में आज 63 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए

पटना सिटी में बढ़ा कोरोना का खौफ, यहां देखें कंटेनमेंट जोन की लिस्ट
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna : पटना में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पटना जिला में आज  63 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।  इसमें से ज्यादातर पटना सिटी के हैं, वहीं पटना बोरिंग रोड में भी पांच कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. ।पटना में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 821 हो गई है। वहीं इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित के मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। इस बीच पटना जिला प्रशासन के नये मरीजों के मिलने के साथ पटना सिटी इलाके में नये कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। 


पटना सिटी अनुमंडल में 18 कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।63 कोरोना पॉजिटिव मामले आने के बाद कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ी है। डीएम कुमार रवि ने एसडीओ को तत्काल कंटेनमेंट जोन बनाने , बैरिकेडिंग करने, प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करने संबंधी बैनर लगाने ,मेडिकल टीम को सक्रिय एवं तत्पर रहने तथा कांटेक्ट ट्रेसिंग करने, का निर्देश दिया है। साथ ही कंटेनमेंट जोन एरिया को सैनिटाइज करने तथा आवागमन को रोकने का  सख्त निर्देश दिया है। 


बता दें कि पटना  सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में 50 कोरोना पॉजिटिव मामले , चौक थाना क्षेत्र में 10 तथा आलमगंज थाना में तीन केस पाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि खाजेकला थाना क्षेत्र जोन में 4600घर और इस कंटेनमेंट जोन में व्यक्तियों की संख्या 21500 है। डीएम ने कहा है कि कोरोना से डरने , घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि सावधान, सचेत एवं सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने लोगों को 2 गज की सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने,  मास्क एवं सेनीटाइजर का अवश्य प्रयोग करने की अपील की है।



पटना सिटी अनुमंडल के कंटेनमेंट जोन पर एक नजर --- 


मुर्गियाचक, खाजेकला थाना।


मरचा गांव।


अशोकचक गली खाजेकलां थाना।


पुआ गली, चौक थाना।


टेढ़ी घाट खाजेकला थाना।


पीरदमडिया , मालसलामी थाना।


विष्णु हेरिटेज एपार्टमेंट हाजीगंज,चौक थाना।


सोनार टोली, खाजेकलां थाना।


बेलवरगंज, आलमगंज थाना।


बौद्ध विहार कॉलोनी, अगमकुआं थाना।


रोड नंबर 7 ,भागवतनगर ,अगम कुआं थाना।


बौद्ध विहार कॉलोनी अगम कुआं थाना।


पाटलीग्राम एपार्टमेंट, बजरंगपुरी, अगमकुआं थाना।


अगमकुआं बाजार, आलमगंज थाना।


मीना बाजार, सब्जी मंडी, आलमगंज थाना।


गुरहट्टा ,सदर गली ,नून का चौराहा ,मच्छरहट्टा अशोक राजपथ खाजेकला थाना क्षेत्र।


हाजीगंज ,बमडोरिया , मथनीतल मोरचा रोड अशोक राजपथ।


पश्चिमी दरवाजा से मीना बाजार होते हुए डका इमली तक।



गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग के गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार बिहार में एक बार फिर कोरोना के 188 नए मरीज मिले हैं। इसे साथ ही सूबे में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 10393 हो गया है। पटना में 63, अरवल में कोरोना के 3, औरंगाबाद में 17, भागलपुर में 7 कोरोना के मरीज मिले हैं. गया में 2, गोपालगंज में 3, कैमूर 1,किशनगंज में 1 और मधेपुरा में 8 कोरोना के मरीज मिले हैं।   




टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें